सूर्यवंशी ने पहली रात तोड़े रिकॉर्ड 95 प्रतिशत पर पहुंची ओपनिंग, 2019 - 20 तक टॉप ऑक्यूपेंसी लिस्ट में एंट्री
20 महीनों से दर्शक सूर्यवंशी की रिलीज़ का इंतज़ार कर रहे थे और रोहित शेट्टी को अपने दर्शकों पर पूरा भरोसा था, तभी तो उन्होंने फिल्म को थिएटर के लिए बचा कर रखा। और आखिरकार ये फैसला, सिनेमाघरों के लिए सही साबित हो चुका है। बॉक्स ऑफिस पर सूर्यवंशी ने कोरोना काल के बाद बंपर ओपनिंग की है।
जहां, सूर्यवंशी ने शुक्रवार की सुबह 26 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ शुरूआत की थी वहीं रात में ये आंकड़ा 66 प्रतिशत तक पहुंचा। कई शहरों में रात की ऑक्यूपेंसी 70 प्रतिशत के पार थी वहीं जयपुर में ये आंकड़ा 95 प्रतिशत तक पहुंचा।

मुंबई, पुणे, भोपाल, जयपुर, चेन्नई सहित कई शहरों में सूर्यवंशी के रात के शो की ऑक्यूपेंसी 80 प्रतिशत से ऊपर रही। पहले दिन सूर्यवंशी ने सिनेमाघरों में 52 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की जो 2019 और 2020 की टॉप फिल्मों की ऑक्यूपेंसी लिस्ट में कई फिल्मों को पछाड़ कर अपना स्थान काफी ऊपर बना चुकी है।
ऐसे में माना जा रहा है कि सूर्यवंशी की कमाई 30 - 32 करोड़ के बीच में हो सकती है। नेशनल चेन की कमाई के आंकड़े आ चुके हैं जो कि लगभग 27 करोड़ के आस पास हैं। देखिए, 2019 - 20 की Top Day 1 Occupancy Report

#1. वॉर
84 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी
रिलीज़ डेट - 2 अक्टूबर 2019
ओपनिंग कलेक्शन - 53 करोड़
लाईफटाईम कलेक्शन - 319 करोड़
स्टेटस - हिट फिल्म

#2. भारत
82 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी
रिलीज़ डेट - 5 जून 2019
ओपनिंग कलेक्शन - 42 करोड़
लाईफटाईम कलेक्शन - 209 करोड़
स्टेटस - प्लस फिल्म

#3. मिशन मंगल
78 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी
रिलीज़ डेट - 15 अगस्त 2019
ओपनिंग कलेक्शन - 29 करोड़
लाईफटाईम कलेक्शन - 200 करोड़
स्टेटस - सुपरहिट फिल्म

#4. केसरी
72 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी
रिलीज़ डेट - 21 मार्च 2019
ओपनिंग कलेक्शन - 21 करोड़
लाईफटाईम कलेक्शन - 153 करोड़
स्टेटस - हिट फिल्म

#5. कबीर सिंह
70 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी
रिलीज़ डेट - 21 जून 2019
ओपनिंग कलेक्शन - 20 करोड़
लाईफटाईम कलेक्शन - 278 करोड़
स्टेटस - सुपरहिट फिल्म

#6. गली बॉय
64 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी
रिलीज़ डेट - 14 फरवरी 2019
ओपनिंग कलेक्शन - 19 करोड़
लाईफटाईम कलेक्शन - 139 करोड़
स्टेटस - सुपरहिट फिल्म

#7. बाटला हाउस
58 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी
रिलीज़ डेट - 15 अगस्त 2019
ओपनिंग कलेक्शन - 15 करोड़
लाईफटाईम कलेक्शन - 97 करोड़
स्टेटस - हिट फिल्म

#8. कलंक
50 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी
रिलीज़ डेट - 17 अप्रैल 2019
ओपनिंग कलेक्शन - 21 करोड़
लाईफटाईम कलेक्शन - 81 करोड़
स्टेटस - फ़्लॉप फिल्म

#9. सुपर 30
40 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी
रिलीज़ डेट - 12 जुलाई 2019
ओपनिंग कलेक्शन - 11 करोड़
लाईफटाईम कलेक्शन - 146 करोड़
स्टेटस - प्लस फिल्म

#10. तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर
35 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी
रिलीज़ डेट - 10 जनवरी 2020
ओपनिंग कलेक्शन - 15 करोड़
लाईफटाईम कलेक्शन - 279 करोड़
स्टेटस - हिट फिल्म

#10. आर्टिकल 15
35 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी
रिलीज़ डेट - 28 जून 2019
ओपनिंग कलेक्शन - 5 करोड़
लाईफटाईम कलेक्शन - 63 करोड़
स्टेटस - सुपरहिट फिल्म

#11. दबंग 3
34 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी
रिलीज़ डेट - 20 दिसंबर 2019
ओपनिंग कलेक्शन - 24 करोड़
लाईफटाईम कलेक्शन - 150 करोड़
स्टेटस - एवरेज फिल्म

#12. हाउसफुल 4
32 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी
रिलीज़ डेट - 25 अक्टूबर 2019
ओपनिंग कलेक्शन - 19 करोड़
लाईफटाईम कलेक्शन - 206 करोड़
स्टेटस - हिट फिल्म

#13. गुड न्यूज़
31 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी
रिलीज़ डेट - 27 दिसंबर 2019
ओपनिंग कलेक्शन - 17 करोड़
लाईफटाईम कलेक्शन - 201 करोड़
स्टेटस - हिट फिल्म


Click it and Unblock the Notifications











