..................... Sooryavanshi new still - Akshay Kumar and Katrina Kaif get married in this new picture | सूर्यवंशी फिल्म की इस नई तस्वीर में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की शादी हो रही है वायरल - Hindi Filmibeat

विकी कौशल ना सही, अक्षय कुमार के साथ कैटरीना कैफ की खूबसूरत सूर्यवंशी Wedding Pic वायरल

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर सूर्यवंशी, दिवाली वीकेंड पर रिलीज़ हो रही है और फिल्म से दो गाने रिलीज़ हो चुके हैं। पहले गाने में जहां अक्षय कुमार - रणवीर सिंह - अजय देवगन की तिकड़ी आईला रे आईला पर धमाल करती नज़र आ रही है वहीं दूसरे गाने मेरे यारा में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की रोमांटिक केमिस्ट्री साफ दिखाई दे रही है।

अरिजित सिंह और नीति मोहन की आवाज़ में इस गाने के ज़रिए, फिल्म में अक्षय और कैटरीना की लव स्टोरी दर्शाई गई है। जिसमें उनका मिलना, डेट करना, शादी करना और फिर साथ में माता पिता बनना, पूरा सफर दिखाया गया है।

sooryavanshi-new-still-akshay-kumar-and-katrina-kaif-get-married-in-this-new-viral-pic

इस गाने से अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की शादी की तस्वीरें फैन्स को इतनी पसंद आ रही हैं कि ये तस्वीरें हर जगह वायरल हो रही हैं। कैटरीना कैफ इन तस्वीरों में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वैसे भी आजकल उनकी और विकी कौशल की शादी की अफवाहें ज़ोरों पर हैं।

बात करें सूर्यवंशी की तो 5 नवंबर को रिलीज़ हो रही इस फिल्म में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ 12 सालों बाद एक साथ नज़र आने वाले हैं। माना जा रहा है कि रोहित शेट्टी फिल्म के दूसरे ट्रेलर के साथ तैयार थे लेकिन फिर उन्होंने इसे ना दिखाने के फैसला किया क्योंकि फिल्म का बहुत ज़्यादा हिस्सा सामने आ जाएगा। इससे पहले मार्च 2020 में सूर्यवंशी का पहला ट्रेलर रिलीज़ हुआ था तो वो 3.30 मिनट से ऊपर का था। यही कारण था कि रोहित शेट्टी ने फिल्म के गाने रिलीज़ करना शुरू किए हैं।

फैन्स को बेसब्री से इंतज़ार

फैन्स को बेसब्री से इंतज़ार

आईला रे आईला और मेरे यारा के बाद अब फैन्स को बेसब्री से इंतज़ार है टिप टिप बरसा पानी के रिलीज़ होने का। हालांकि, रोहित शेट्टी इसे खास फिल्म के लिए बचा कर रख सकते हैं। इस फिल्म में रोहित शेट्टी ने अक्षय कुमार की मशहूर फिल्म मोहरा का गाना टिप टिप बरसा पानी का रीमेक किया है। जिस किसी ने भी ये गाना देखा है वो ये साफ तौर पर मानने को तैयार है कि रोहित शेट्टी ने ये गाने का रीमेक, ओरिजिनल से बेहतर बनाया है।

3200 स्क्रीन पर हो रही है रिलीज़

3200 स्क्रीन पर हो रही है रिलीज़

सूर्यवंशी, 5 नवंबर को दीवाली के मौके पर रिलीज़ हो रही है। और अब रिपोर्ट्स की मानें तो भले ही अक्षय कुमार की फिल्म को 100 प्रतिशत स्क्रीन ना मिल रही हो लेकिन कोरोना के बाद ये सबसे बड़ी रिलीज़ होगी। सूर्यवंशी, 3200 स्क्रीन पर रिलीज़ हो रही है जो कोरोना के बाद अब तक की सबसे बड़ी रिलीज़ होगी।माना जा रहा है कि अक्षय कुमार, अजय देवगन और रणवीर सिंह की तिकड़ी के साथ कैटरीना कैफ का तड़का फिल्म को शानदार बनाने के लिए काफी है।

सूर्यवंशी के साथ होगी शुभ दीपावली

सूर्यवंशी के साथ होगी शुभ दीपावली

इस साल सिनेमाघरों की शुरूआत हुई थी अक्षय कुमार की बेलबॉटम के साथ जिसके लिए उन्हें 1600 स्क्रीन मिली थीं। अक्षय कुमार लगभग दोगुने स्क्रीन काउंट के साथ परदे पर नज़र आएंगे। इनमें से 500 से ऊपर मल्टीप्लेक्स और लगभग इतने ही सिंगल स्क्रीन, अक्षय कुमार के साथ धमाका करने को तैयार हैं। वहीं कोरोना में जिन थिएटर ने काम पूरी तरह से बंद कर दिया था वो भी अक्षय कुमार की सूर्यवंशी के साथ मार्केट में वापस लौट रहे हैं।

नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीम

नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीम

इससे पहले फिल्म की नई रिलीज़ डेट को लेकर फिलहाल काफी दुविधा चल रही है। माना जा रहा है कि या तो फिल्म 15 अगस्त या फिर 2 अक्टूबर को रिलीज़ हो सकती है। लेकिन रोहित शेट्टी ने एक इंटरव्यू में ये साफ किया कि वो फिल्म थिएटर में ही रिलीज़ करने के पक्ष में है और इसे किसी प्लेटफॉर्म पर पहले नहीं रिलीज़ करेंगे। फिल्म के Streaming Rights, नेटफ्लिक्स के पास हैं। फिल्म को कई ऑनलाईन प्लेटफॉर्म की तरफ से अच्छी डील मिली लेकिन फिल्म की टीम ने सारे ऑफर ठुकरा दिए। फिल्म को रिलीज़ करने के लिए लगभग 18 महीनों का लंबा इंतज़ार किया गया।

रोहित शेट्टी और उनकी टार्गेट ऑडियंस

रोहित शेट्टी और उनकी टार्गेट ऑडियंस

खबरें थीं कि रोहित शेट्टी, अक्षय कुमार - कैटरीना कैफ स्टारर इस फिल्म की रिलीज़ के इंतज़ार में खुद भी थक चुके हैं। और माना जा रहा था किरोहित शेट्टी ने फिल्म को रिलीज़ करने का मन बना लिया था। यहां तक कि वो डिजिटल माध्यम पर भी फिल्म रिलीज़ करने को तैयार थे। लेकिन अंत में रोहित ने दर्शकों के इंटरटेनमेंट को ऊपर रखते हुए इंतज़ार करना बेहतर समझा।

लंबे समय तक हुआ है इंतज़ार

लंबे समय तक हुआ है इंतज़ार

सूर्यवंशी की टीम का मानना है कि अक्षय कुमार, अजय देवगन और रणवीर सिंह की तिकड़ी, परदे पर तबाही मचा देगी। सूर्यवंशी के अंदर दर्शकों को थियेटर तक खींच लाने की काबिलियत है और इसलिए उन्होंने पहले ही थिएटर मालिकों से अपना हिस्सा मांग लिया है। अभी तक रोहित शेट्टी और रिलायंस को सूर्यवंशी के लिए OTT प्लेटफॉर्म से काफी बड़ी डील मिलती रही लेकिन उन्होंने इन डील को ये कह कर ठुकराया कि वो दर्शकों के साथ धोखा करना नहीं चाहते। फिल्म बड़े परदे के लिए बनी है और बड़े परदे पर ही आएगी।

वीर प्रताप सूर्यवंशी का होगा भव्य स्वागत

वीर प्रताप सूर्यवंशी का होगा भव्य स्वागत

ये तय माना जा रहा है कि सूर्यवंशी जब भी रिलीज़ होगी, हिंदी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस ओपनिंग के रास्ते खोलेगी। लेकिन अब फिल्म की रिलीज़ पर फैसला होने के बाद ही तय हो पाएगा कि फिल्म कितना कमा पाएगी। हां, ये ज़रूर है कि फिल्म बहुत धमाकेदार कमाई नहीं कर पाएगी। सूर्यवंशी का इंतज़ार, फैन्स 2018 से कर रहे हैं जब उन्होंने रणवीर सिंह की सिंबा में अक्षय कुमार की एक झलक देखी। रोहित शेट्टी ने अपने नए हीरो वीर प्रताप सूर्यवंशी को दर्शकों से तभी मिलवा दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X