सूर्यवंशी के धमाकेदार एक्शन पोस्टर के साथ ट्रेलर रिलीज डेट का ऐलान- आ रहे हैं अक्षय कुमार
सुपरस्टार अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी की धमाकेदार फिल्म सूर्यवंशी को लेकर काफी ज्यादा चर्चा है और अब फिल्म को लेकर एक नया धमाका हुआ है। हम बात कर रहे हैं फिल्म के एक नए पोस्टर की जिसको रिलीज करते हुए एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट किया है। सूर्यवंशी की का ट्रेलर 2 मार्च को रिलीज किया जाएगा। तरण आदर्श दो अलग अलग ट्वीट में लिखते हैं कि.. 'सूर्यवंशी का धमाकेदार ट्रेलर 4 मिनट का होगा और 2 मार्च को मुंबई में इसको रिलीज करने के लिए सिंबा और सिंघम भी मौजूद रहेंगें।'
इसका मतलब है कि फिल्म के ट्रेलर रिलीज पर अजय देवगन और रणवीर सिंह भी नजर आने वाले हैं। इसके अलावा एक ट्वीट में तरण आदर्श कहते हैं कि.. 'मैने अभी अभी सूर्यवंशी का ट्रेलर देखा है।

रोहित शेट्टी एक और धमाकेदार फिल्म के साथ आ रहे हैं और अक्षय कुमार का एक्शन लाजवाब है। फिल्म का ट्रेलर एक सुनामी के साथ आ रहा है।' तरण आदर्श ने जो पोस्ट शेयर किया है वो भी काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications