सूर्यवंशी के नए पोस्टर के साथ नए धमाके, अक्षय कुमार-कैटरीना कैफ की कमेस्ट्री और एक्शन का तलहका
अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की फिल्म 'सूर्यवंशी' 24 मार्च 2020 को रिलीज होने वाली है। ऐसे में फिल्ममेकर्स ने नया पोस्टर रिलीज किया है। रोहित शेट्टी की 'सूर्यवंशी' से लेटेस्ट पोस्टर शेयर किया गया है। जिसमें अक्षय कुमार के दो अवतार साफ नजर आ रहे हैं। जो अपने प्यार यानी कैटरीना के लिए भी फिक्र रखते हैं तो वहीं देश के लिए भी उनका जज्बा नजर आ रहा है।
'सूर्यवंशी' में अक्षय कुमार इस बार छोटे मोटे गुंडों से नहीं बल्कि आतंकवादियों से भिड़ने वाले हैं। ऐसे में रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी' में धमाकेदार एक्शन देखने को मिलने वाला है। वहीं अक्षय कुमार के अलावा 'सिंबा' रणवीर सिंह और 'सिंघम' अजय देवगन का भी कमाल देखने को मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications