'सूर्यवंशी' पहला गाना 'आईला रे आईला' रिलीज- अक्षय कुमार, अजय देवगन, रणवीर सिंह का टोटल दिवाली धमाका
आखिरकार फैंस का इंतजार खत्म हुआ.. फिल्म सूर्यवंशी से पहला गाना रिलीज कर दिया गया है, जिसका टाइटर है- आईला रे आईला। इस गाने में रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स के तीनों अफसर साथ आए हैं- सिंघम, सिंबा और सूर्यवंशी। अक्षय कुमार, अजय देवगन और रणवीर सिंह पर फिल्माया यह गाना एक दिवाली धमाका है, जो आपको भी पैर थिरकाने पर मजबूर करेगा।
इस गाने को दलेर मेहंदी ने गाया है। संगीत दिया है तनिष्क बागची ने और गीत शब्बीर अहमद ने लिखे हैं। जबकि हम इस ट्रैक के साथ पार्टी करने के लिए तैयार हैं, इस गाने में अक्षय कुमार, अजय देवगन और रणवीर सिंह को एक साथ देखना फिल्म के लिए उत्साह को बढ़ा रहा है।

ये गाना एक पार्टी एंथम है। कोई शक नहीं कि फैंस इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं।रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ पर फिल्माया एक रोमांटिक गाना भी जल्द ही रिलीज किया जाना है।
फिल्म सेंसर बोर्ड से ज़ीरो कट्स के साथ पास हो चुकी है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को U/A सर्टिफिकेट दिया गया है। फिल्म का रन टाइम 145 मिनट है। फिल्म 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications