सूर्यवंशी का FIRST रिव्यू: फिल्म क्रिटिक ने दिए अक्षय कुमार की फिल्म को 4 स्टार- कर डाला पहला रिव्यू
अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी आखिरकार थिएटर्स में दिवाली के मौके पर 5 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। सूर्यवंशी जो पिछले डेढ़ साल से सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तरस रही है। कोरोना काल के बाद अब मेकर्स ने सूर्यवंशी को थिएटर में रिलीज करने का रिस्क ले लिया है। अब देखना ये होगा कि कोरोना काल के बाद क्या सूर्यवंशी फैंस को थिएटर्स तक खींच पाएगी।
सूर्यवंशी की रिलीज में दो दिन बचे हैं और सूर्यवंशी के रिव्यू को जानने के लिए फैंस आतुर हैं। तो बता दें रणवीर सिंह, अजय देगवन, अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की फिल्म सूर्यवंशी का पहला रिव्यू सामने आ चुका है। जाने माने फिल्म क्रिटिक ने अक्षय कुमार की सूर्यवंशी का फिल्म रिव्यू किया है जिसे पढ़ने के बाद फैंस और भी एक्साइटिड हो गए हैं।

फिल्म क्रिटिक उमैर संधू ने सूर्यवंशी फिल्म का पहला रिव्यू किया। उन्होंने ट्विटर पर रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी के बारे में बताया कि आखिर ये फिल्म कैसी होने वाली है। इतना ही नहीं उमैर सिंधू ने सूर्यवंशी को 4 स्टार्स तक दे डाले। इस रिव्यू को पढ़ने के बाद दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है।

सूर्यवंशी का पहला रिव्यू
उमैर संधू ट्विटर पर सूर्यवंशी का रिव्यू करते हुए लिखते हैं, पहला रिव्यू #सूर्यवंशी। कैटरीना कैफ अक्षय कुमार के अपोसिट होने के बावजूद खुद को प्रभावी ढंग से संभालने में कामयाब होती हैं। वह बैंग के साथ वापस आ गई हैं और महिलाओं को फिल्म में उनकी भूमिका पसंद आएगी। अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की केमिस्ट्री हमेशा की तरह इस बारभी हॉट है। वे फिल्म में बहुत अच्छे लग रहे हैं।

सूर्यवंशी को मिले 4 स्टार
सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए और ब्लॉकबस्टर का तमगा देते हुए उमैर सिंधू ने अक्षय कुमार की फिल्म को 5 में से 4 स्टार भी दिए।

रिव्यू पर फैन क्या बोले
इस रिव्यू पर एक फैन ने ये कहा कि ये फिल्म तो एक्शन फिल्म थी और आपने तो रोमांटिक और इमोशनल फिल्म रिव्यू दे दिया। वहीं एक फैन ने तो ये तक पूछ डाला कि आपने ये फिल्म कहां देखी।

100 फीसदी की क्षमता के साथ खुले थिएटर
सूर्यवंशी को रिलीज के पहले कर्नाटक, तमिलनाडु, दिल्ली और आंध्र प्रदेश जैसे कई राज्यों ने सिनेमाघरों में 100 प्रतिशत की क्षमता के साथ खुल चुके हैं। वहीं कुछ जगह 70 तो कुछ जगह 50 फीसदी की ऑक्यूपेंसी के साथ ही थिएटर चालू हैं।

क्या कमा पाएगी 15-20 करोड़
खबरों की मानें तो अक्षय कुमार स्टारर फिल्म सूर्यवंशी पहले दिन 15-20 करोड़ रुपये की कमाई करने में कामयाब हो सकती है। ये केवल अनुमान लगाया जा रहा है। फिल्म आखिर कितना बिजनेस करेगी ये तो रिलीज के बाद ही साफ होगा।


Click it and Unblock the Notifications