..................... Sooryavanshi Day 3 Sunday November 7 opening occupancy report - Massive start | सूर्यवंशी तीसरे दिन रविवार की बॉक्स ऑफिस शुरूआत - Hindi Filmibeat

सूर्यवंशी की रविवार ओपनिंग बंपर से भी ऊपर, बॉक्स ऑफिस पर तोड़े पहले दो दिन के रिकॉर्ड, पूरी ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट

सूर्यवंशी ने दो दिनों में 50 करोड़ की कमाई की और हर किसी को ये एक बेहतरीन आंकड़ा लग रहा है। लेकिन अगर ये बेहतरीन है तो बस सूर्यवंशी के रविवार के आंकड़ों का इंतज़ार कीजिए। क्योंकि सूर्यवंशी की रविवार ओपनिंग के आंकड़े बंपर से भी ऊपर है। सूर्यवंशी ने रविवार को थिएटर्स में पहले और दूसरे दिन से बेहतर ओपनिंग दी है।

सूर्यवंशी की रविवार की सुबह के शो की ऑक्यूपेंसी रही है लगभग 40 प्रतिशत। जहां शुक्रवार की शुरूआत हुई थी 26 प्रतिशत के साथ वहीं शनिवार को ये आंकड़ा 28 प्रतिशत था। लेकिन वीकेंड का आखिरी दिन, सूर्यवंशी के लिए खुशखबरी लेकर आया है।

sooryavanshi-day-3-box-office-sunday-november-7-opening-occupancy-report-massive-start

सूर्यवंशी ने सुबह ही 39.39 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ शुरूआत की है और अगर रविवार का इतिहास देखें तो ये आंकड़ा पूरा दिन तेज़ी से बढ़ने वाला है। शुरूआती ट्रेंड की मानें तो इस लिहाज़ से सूर्यवंशी ने अभी तक ही 7 करोड़ तक की कमाई कर ली है। फिल्म ने 26 करोड़ की ओपनिंग दी है और शनिवार को 24 करोड़ की कमाई देते हुए 50 करोड़ का वीकेंड दिया है।

मुंबई में धमाकेदार शुरूआत

मुंबई में धमाकेदार शुरूआत

दो दिनों में मुंबई ने सूर्यवंशी का पूरा साथ दिया है। दोनों ही दिन फिल्म की कमाई लगभग 3.25 करोड़ के आसपास रही। वहीं दोनों दिन मुंबई में थिएटर ऑक्यूपेंसी सुबह के शो में 39 प्रतिशत और 49 प्रतिशत रही। लेकिन रविवार को इस आंकड़े में ज़बरदस्त उछाल आया है और मुंबई में रविवार की ओपनिंग ही 65 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ हुई है। जबकि शुक्रवार और रविवार को पूरे दिन की ऑक्यूपेंसी लगभग 65 प्रतिशत थी।

अच्छे प्रदर्शन वाले शहर

अच्छे प्रदर्शन वाले शहर

मुंबई के बाद जिन शहरों में सुबह 50 प्रतिशत से ज़्यादा ऑक्यूपेंसी रही उनमें अहमदाबाद, पुणे, सूरत और चेन्नई शामिल हैं। अहमदाबाद में 483 शो में 51 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ शुरूआत हुई वहीं पुणे में 374 शो में 60 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रही। चेन्नई में भी रजनीकांत की अन्नाथे के बावजूद 82 शो में 50 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रही।

रिकॉर्ड तोड़ ऑक्यूपेंसी

रिकॉर्ड तोड़ ऑक्यूपेंसी

अगर मुंबई के बाद कहीं ऑक्यूपेंसी का रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन रहा तो वो है सूरत जहां सुबह ही 305 शो पर 63 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रही। सूरत ने शुक्रवार को भी जहां 54 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की थी वहीं शनिवार को भी ये आंकड़ा 66 प्रतिशत था। इतना ही नहीं, रात के शो में भी सूरत ने 77 - 78 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज की है।

औसत प्रदर्शन

औसत प्रदर्शन

जिन शहरों में औसत प्रदर्शन रहा है उनमें जयपुर, भोपाल और चंडीगढ़ जैसे शहर शामिल हैं जहां सुबह के शो की ऑक्यूपेंसी 30 - 32 प्रतिशत रही। हालांकि, जयपुर और भोपाल में पिछले दो दिन, सूर्यवंशी ने अच्छा प्रदर्शन किया है। जयपुर में शुक्रवार को रात के शो की 95 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी थी जो कि किसी भी शहर के लिए सबसे ज़्यादा थी।

दिल्ली में लगातार खराब प्रदर्शन

दिल्ली में लगातार खराब प्रदर्शन

दिल्ली और NCR में सूर्यवंशी का जादू अभी तक नहीं चल पा रहा है। इसका कारण, इस समय दिल्ली में दिवाली के बाद खराब हवा की क्वालिटी हो सकती है जिसके कारण लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हों। रविवार को भी दिल्ली में 16 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ शुुरूआत हुई है। जबकि दिल्ली में सूर्यवंशी के 1032 शो चल रहे हैं।

तगड़े वीकेंड की उम्मीद

तगड़े वीकेंड की उम्मीद

रविवार की धमाकेदार ओपनिंग के बाद माना जा रहा है कि सूर्यवंशी एक शानदार वीकेंड दे सकता है जो 80 करोड़ के पार होगा। अगर ऐसा होता है तो कोरोना काल के बाद ये इंडस्ट्री के लिए काफी अच्छा संकेत होगा। देखना है कि दिन बढ़ने के साथ सूर्यवंशी की कमाई किस हिसाब से और कैसे बढ़ती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X