सूर्यवंशी 1st Day 1st Show के बाद बंपर बॉक्स ऑफिस की शुरुआत, जानिए पहले दिन की ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट
अक्षय कुमार स्टारर सूर्यवंशी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरूआत कर दी है। कम से कम शुरूआती रूझान तो यही बता रहे हैं कि रोहित शेट्टी की ये शानदार टीम, बॉक्स ऑफिस पर अच्छे दिन लेकर लौटी है। माना जा रहा है कि सूर्यवंशी बॉक्स ऑफिस पर 28 - 30 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है।
सूर्यवंशी ने पहले दिन 26 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ शुरूआत की। इसके बाद दिन में ये आंकड़ा 48 प्रतिशत पर पहुंचा और शाम के शो में फिल्म को 69 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी मिली।

शुक्रवार, 5 नवंबर को फिल्म की ओपनिंग ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट भी इसी ओर इशारा कर रही है कि सूर्यवंशी एक अच्छे बॉक्स ऑफिस का तोहफा देने वाली है। लगभग 180 करोड़ के बजट पर बनी ये फिल्म लगभग 3900 स्क्रीन पर रिलीज़ हुई है। देखिए पहले दिन की पूरी ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट

मुंबई - पुणे में हुआ धमाका
मुंबई में जहां सूर्यवंशी को करीब 1062 शो में 62 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी मिली वहीं पुणे में केवल 327 शो में 63 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी मिली। फिल्म की शुरूआत धीमी थी, मुंबई में सुबह के शो में केवल 39 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी थी वहीं पुणे में ये आंकड़ा 44 प्रतिशत था। दिन चढ़ने के साथ ही दर्शक भी थिएटर पहुंचने लग गए। मुंबई में दोपहर के शो को 63 प्रतिशत और शाम में 84 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी मिली। वहीं पुणे में दोपहर के शो में 64 और शाम में 83 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रही।

मध्य भारत में भी रहा अच्छा असर
जयपुर और भोपाल जैसे शहरों में भी सूर्यवंशी का रिस्पॉन्स अच्छा रहा। जहां भोपाल में कुल 58 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रही वहीं जयपुर में 53 प्रतिशत। जयपुर में सुबह के शो में केवल 32 फीसदी दर्शक रहे लेकिन दोपहर और शाम तक ये आंकड़ा 53 और 74 प्रतिशत तक पहुंचा। वहीं भोपाल में सुबह की शुरूआत 29 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी से हुई लेकिन शाम होते होते ये आंकड़ा 88 प्रतिशत पर पहुंच गया।

धीमी रही दिल्ली
बात करें उत्तर भारत को दिल्ली NCR में फिल्म का अच्छा असर नहीं दिखा। कुल मिलाकर यहां 37 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रही। जहां सुबह की शुरूआत 16 प्रतिशत से हुई और शाम आते आते तक ये आंकड़ा 50 प्रतिशत पर ही पहुंचा। बात करें लखनऊ की तो यहां 43 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ फिल्म ने औसत शुरूआत की।

दक्षिण शहरों का हाल
दक्षिण के शहरों में भी हाल काफी अलग अलग रहा। जहां बेंगलुरू की ऑक्यूपेंसी केवल 27 प्रतिशत रही वहीं दूसरी तरफ चेन्नई में सूर्यवंशी ने 59 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की। हैदराबाद में ये आंकड़ा केवल 31 प्रतिशत रहा। शाम होते होते चेन्नई में भी सूर्यवंशी की ऑक्यूपेंसी 81 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है।

अन्य शहरों का हाल
अगर देश के बाकी बड़े शहरों की बात करें तो सूरत में सूर्यवंशी ने 47 प्रतिशत और अहमदाबाद में 53 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज की। सूरत में शाम होते होते तक ऑक्यूपेंसी का आंकड़ा 73 प्रतिशत तक पहुंचा वहीं अहमदाबाद में ये आंकड़ा 76 प्रतिशत तक पहुंचा।

सबसे खराब प्रदर्शन
अब तक सबसे धीमा प्रदर्शन हुआ है कोलकाता में जहां पूरे दिन में अब तक फिल्म ने कुल 24 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की है। सुबह की शुरूआत से ही ये आंकड़े कम रहे। सुबह के शो में केवल 12 प्रतिशत दर्शक फिल्म देखने पहुंचे और शाम तक ये आंकड़ा 42 प्रतिशत तक पहुंचा।

मिल रहा है अच्छा रिसपॉन्स
सोशल मीडिया पर भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और हर कोई इस वक्त केवल सूर्यवंशी के बॉक्स ऑफिस पर सफल होने की कामना कर रहा है। माना जा रहा है कि अगर फिल्म ने 30 करोड़ से ऊपर की ओपनिंग की तो ये जश्न का माहौल होगा लेकिन अगर ये आंकड़ा 25 करोड़ से नीचे गया तो सभी के लिए चिंता की बात होगी।


Click it and Unblock the Notifications