सूर्यवंशी बॉक्स ऑफिस ओपनिंग - आज रिलीज़ होती तो बनती अक्षय की टॉप ओपनिंग फिल्म, टूटता रिकॉर्ड
इस समय दुनिया दो भागों में बंट चुकी हैं। कोरोना के पहले और बाद। कोरोना के पहले, बड़ी ही तेज़ी से अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी की रिलीज़ की तैयारी चल रही थी और फिल्म का धुंआधार प्रमोशन हो रहा था। सब कुछ ठीक होता तो आज ये फिल्म परदे पर होती।
इतना ही नहीं, अगर आज अक्षय कुमार की रोहित शेट्टी फिल्म रिलीज़ होती तो ये अक्षय कुमार के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म होती।

सूर्यवंशी आज शाम रिलीज़ होने वाली थी क्योंकि हाल ही में मुंबई को 24x7 शहर घोषित किया गया था जिसके बाद सारे थियेटर रात में खुले रहने का आदेश पास हो गया था।
सूर्यवंशी मुंबई में शाम में रिलीज़ होने वाली पहली फिल्म होती और अक्षय की इस फिल्म को फायदा मिलता कल नवरोज़ की छुट्टी का। और ये छुट्टी देती फिल्म को ताबड़तोड़ कमाई।
सूर्यवंशी के साथ अक्षय अपने करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग देते। यहां देखिए उनकी फिल्मों की सबसे बड़ी ओपनिंग -


Click it and Unblock the Notifications











