अक्षय कुमार स्टारर 'सूर्यवंशी' का छप्परफाड़ कलेक्शन जारी, जानिए दूसरे दिन की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट
अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म सूर्यवंशी ने बॉक्स ऑफिस बंपर शुरुआत की है। फिल्म ने जहां शुक्रवार को 22-25 करोड़ तक का ओपनिंग कलेक्शन दिया है, वहीं दूसरे दिन भी फिल्म की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट काफी शानदार है। सुबह के शोज में फिल्म की ऑक्यूपेंसी काफी जबरदस्त बताई जा रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के दूसरे दिन की कमाई 30 करोड़ तक पहुंच सकती है।
लगभग डेढ़ साल के लंबे इंतजार के बाद सूर्यवंशी बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। जिसका नतीजा टिकट खिड़की पर साफ देखा जा सकता है। शुक्रवार को फिल्म ने थोड़ी धीमी शुरुआत ली थी, लेकिन दोपहर के बाद फिल्म के बंपर कमाई की है।

दूसरे दिन यानि की शनिवार के लिए फिल्म की एडवांस बुकिंग मुंबई में 90 प्रतिशत तक फुल हो चुकी है। यहां ज्यादातर सिनेमाघरों में शाम तक फिल्म के हाउसफुल हो जाने की उम्मीद है।
वहीं, दिल्ली-एनसीआर में शो की उपलब्धता के मामले में थोड़ा सुधार हुआ है, हालांकि, मुंबई की तुलना में ऑक्यूपेंसी अभी भी कम है। एक प्रमुख शहर होने के कारण एडवांस बुकिंग लगभग 20-30% है।


Click it and Unblock the Notifications