..................... Sooryavanshi: Akshay Kumar Turn Action Choreographers For Abhimanyu Singh - Hindi Filmibeat

'सूर्यवंशी' में धमाकेदार एक्शन सीक्वेंस - अक्षय कुमार से टकराएंगे ये दमदार विलेन!

By Staff

रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी की शूटिंग शुरु हो चुकी है। जहां कुछ दिनों पहले बतौर विलेन फिल्म से गुलशन ग्रोवर का नाम जुड़ा था। वहीं, अब अभिमन्यु सिंह भी फिल्म में अक्षय कुमार से टक्कर लेते दिखेंगे। हैदराबाद में फिल्म के एक्शन सीन्स की शूटिंग चल रही है। अभिमन्यु सिंह ने बताया कि फिल्म में काफी शानदार एक्शन सीक्वेंस है, जिसके लिए अक्षय कुमार ने उन्हें निर्देशित किया।

अक्स और मॉम जैसी फिल्मों में खतरनाक विलेन का किरदार निभा चुके अभिमन्यु अब सूर्यवंशी में अक्षय कुमार के साथ टकराते दिखेंगे। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया- 'इस फिल्म की एक सीन में मैंने एक बिल्डिंग से दूसरी बिल्डिंग पर छलांग लगाई है। ये एक्शन सीक्वेंस तकरीबन 13 से 15 दिनों तक चला। मैं इस समय इस सीन को करने में काफी नर्वस था। लेकिन रोहित शेट्टी में मुझ से बात की और इस एक्शन सीन के लिए मुझे सहज बनाया।

Sooryavanshi

एक्टर ने कहा, रोहित शेट्टी सर ही नहीं बल्कि अक्षय कुमार ने भी मुझे गाइड किया। अक्षय कुमार ने इस सीन की कई बार मेरे साथ रिहर्सल भी की। ताकि कैमरा के सामने मुझे अपने सारे एक्शन याद रहें। रोहित शेट्टी और अक्षय की वजह से मुझमें काफी कॉफिडेंस आया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X