..................... Sooryavanshi- Akshay Kumar and Katrina Kaif romantic song Mere Yaaraa teaser out now! अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ का रोमांटिक गाना 'मेरे यारा' का टीजर रिलीज - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ का रोमांटिक गाना 'मेरे यारा' का टीजर रिलीज, अरिजीत सिंह का धमाका!

रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है काफी पसंद किया जा रहा है। इस वक्त इस फिल्म से एक और धमाका हुआ है। अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर इस फिल्म का पहला रोमांटिक गाना कल रिलीज होगा। इस गाने का शानदार टीजर रिलीज हुआ है जो कि काफी पसंद किया जा रहा है। सूर्यवंशी का ये रोमांटिक नंबर मेरे यारा के टीज़र में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ काफी अच्छे लग रहे हैं।

जैसे ही गाना खत्म होता है, अक्षय कुमार एक घुटने के बल बैठ जाते हैं, कैटरीना कैफ को प्रपोज करते हैं। इस गाने के सिंगर्स की अगर बात की जाए तो इसको अरिजीत सिंह और नीति मोहन ने गाया है। अरिजीत सिंह को लेकर मशहूर है कि वो रोमांटिक और सैड सॉन्ग काफी शानदार तरीके से गाते हैं।

akshay kumar, katrina kaif, sooryavanshi, अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, सूर्यवंशी

इस गाने के टीजर को कैटरीना कैफ और अक्षय कुमार दोनों ने साझा किया है। अक्षय कुमार इसके साथ कैप्शन लिखते हैं.. "जब उसकी एक मुस्कान आपके मुस्कान लाएगी। मेरे यारा के साथ रोमांस को संजोएं।

5 नवंबर को #Sooryavanshi के साथ #BackToCinemas आएं।'' इसके अलावा कैटरीना कैफ ने इस गाने को पोस्ट करते हुए लिखा है.. ''मेरे यारा गाना कल रिलीज होगी। इस गाने को अरिजीत सिंह और नीति मोहन ने गाया है।''

कैटरीना कैफ इस टीजर में काफी खूबसूरत लग रहीं हैं और उनके लिए फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैँ। इस फिल्म में अक्षय कुमार एक एटीएस ऑफिसर बनकर सामने आ रहे हैँ। बता दें कि सुपरस्टार अजय देवगन और रणवीर सिंह भी इस फिल्म का हिस्सा बनेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X