Desi Avengers- अब टूटेंगे बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड- सूर्यवंशी के साथ आ रहे हैं सिंघम और सिंबा
रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी को लेकर एक ऐसी खबर आ रही है जिससे पूरा बॉलीवुड हिलने वाला है। इस समय एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसको खुद अक्षय कुमार ने एक फोटो पोस्ट किया है। इस फोटो में अक्षय कुमार, अजय देवगन और रणवीर सिंह साथ में नजर आ रहे हैं। इसका मतलब ये है कि फिल्म अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी में सिँघम और सिंबा भी दहाड़ते हुए नजर आने वाले हैं।
इस तस्वीर को साझा करते हुए अक्षय कुमार लिखते हैं... 'पुलिस की दुनिया के देशी अवेंजर्स, जब सिंघम और सिंबा सूर्यवंशी से मिलेंगे तब क्या होगा, 27 मार्च 2020 को धमाका होगा।' गौरतलब है कि काफी पहले से ये खबर आ रही थी कि फिल्म सूर्यवंशी में अजय देवगन और रणवीर सिंह नजर आने वाले हैं।

अब इस तस्वीर ने इस खबर पर पक्की मुहर लगा दी है। रोहित शेट्टी ने जब सिंबा बनाई थी तो इस फिल्म में सिंघम अजय देवगन भी नजर आए थे। लेकिन इन तीनो को एक ही फिल्म में देखना काफी शानदार होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications