सूर्यवंशी से पहले कैटरीना कैफ ने दिखाया ऐसा लुक, लोगों ने बोला प्लास्टिक सर्जरी, वायरल तस्वीर
कैटरीना कैफ और अक्षय कुमार एक साथ सूर्यवंशी में दिखाई देंगे। वहीं दूसरी तरफ लगातार कैटरीना कैफ और अक्षय कुमार की शादी की चर्चा भी जारी है। यह कहा जा रहा है कि कैटरीना कैफ और विकी कौशल कई साल से एक दूसरे के साथ रिश्ते में हैं। फिलहाल सूर्यवंशी की रिलीज से पहले ही कैटरीना कैफ अपने नए लुक के कारण ट्रोल हो गई हैं। सोशल मीडिया पर कैटरीना कैफ का नया लुक देखने के बाद लोगों का कहना है कि एक्ट्रेस ने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है।
यह मामला शुरू हुआ है कैटरीना कैफ के एक फोटोशूट से। जहां पर कैटरीना कैफ ने अपने फोटोशूट से एक तरफ जहां कई लोगों को प्रभावित किया। तो वहीं कई ऐसे लोग भी रहे हैं जिन्होंने एक्ट्रेस को बुरी तरह ट्रोल कर दिया है। कई ट्रोलर्स का कहना है कि कैटरीना कैफ ने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है।

कैटरीना कैफ ने अपनी इस तस्वीर में रेड लेदर बॅाडीकॅान ड्रेस पहन रखी है। न्यूज मेकअप के साथ कैटरीना कैफ ने अपने बाल को खुला रखा है। इस तस्वीर को देखने के बाद कई लोगों ने कहा है कि बोटॅाक्स और प्लास्टिक सर्जरी ने कैटरीना कैफ का चेहरा खराब कर दिया है। एक यूजर ने लिखा है कि प्लास्टिक सर्जरी ने कैटरीना कैफ का चेहरा खराब कर दिया है। विश्वास नहीं हो रहा है। कैटरीना कैफ अलग दिख रही हैं।

कैटरीना कैफ ट्रोल
वहीं कई लोग ऐसे भी हैं जिनका कहना है कि कैटरीना कैफ एक दम चॉकलेटआइसक्रीमदिखाई दे रही हैं। दूसरी तरफ कैटरीना कैफ और अक्षय कुमार की जोड़ी को लेकर भी लोगों ने अपना उत्साह दिखा है। एक फैन ने लिखा है कि बॅालीवुड की सबसे प्यारी जोड़ी। एक यूजर ने लिखा है कि कैटरीना कैफ तब शादी करेंगी जब यह फिक्स कर लेंगी कि अब आगे बोटॅाक्सनहीं कराया सकता है। उससेपहले तक वह केवल रूमर्ड गर्लफ्रेंड रहेंगी, क्या लो लाइफ है।

कैटरीना कैफ सूर्यवंशी
वैसे आपको बता दें कि पहले से लेकर अभी तक कैटरीना कैफ का लुक काफी बदला जरूर है। वक्त के साथ कैटरीना कैफ ने अपने लुक पर काफी काम किया है। कैटरीना कैफ की यह तस्वीर उनके पुराने दिनों की हैं। जहां पर कैटरीना कैफ को पहचान पाना काफी मुश्किल है। अपने करियर की शुरुआत करने से पहले कैटरीना कैफ का यह लुक रहा है।

कैटरीना कैफ सूर्यवंशी
करियर के लिहाज से कैटरीना कैफ की सूर्यवंशी के बाद उनकी अगली फिल्म टाइगर जिंदा है होने वाली है। सूर्यवंशी के बाद कैटरीना कैफ की यह एक और जबरदस्त एक्शन फिल्म होगी। हॅालीवुडस्तर का एक्शन कैटरीना कैफ करती हुईं नजर आयेंगी। फोन भूत भी कैटरीना कैफ की चर्चित फिल्म है। ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी भी कैटरीना कैफ के साथ नजर आयेंगे।


Click it and Unblock the Notifications