अक्षय कुमार की सूर्यवंशी से Out हुए सोनू सूद- इस खतरनाक विलेन की Entry हुई
सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी को लेकर एक बड़ा धमाका सामने आया है जो कि सोनू सूद के फैंस को निराश कर सकता है। जी हां पता चला था कि इस फिल्म में सोनू सूद खलनायक के तौर पर सामने आने वाले हैं लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि किसी दूसरे की एंट्री एक खलनायक के तौर पर हो चुकी है। खबरों की माने बेहतरीन एक्टर अभिमन्यु इस फिल्म में अक्षय कुमार से टक्कर लेते हुए नजर आने वाले हैं।
अक्षय कुमार की इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा चर्चा है और खबर है कि फिल्म ईद 2020 के मौके पर रिलीज होगी जो कि सलमान खान की इंशाल्लाह के साथ क्लैश कर सकती है।

ये आतंकवाद के खिलाफ होगी और इसमें अक्षय कुमार एक एटीएस ऑफिसर का रोल करेंगें। इससेइतना तो तय है अक्षय कुमार एटीएस ऑफिसर बनकर आतंकियों की बैंड बजाते नजर आने वाले हैं।
इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी नजर आने वाली है जो कि शेरशाह की शूटिंग भी शुरु कर चुकी हैं। रोहित शेट्टी के साथ पहली बार अक्षय कुमार इतना बड़ा धमाका करने जा रहे हैं। अक्षय कुमार के फैंस को इस फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीदें हैं।


Click it and Unblock the Notifications