सूर्यवंशी- पीवीआर को 10 लाख का नुकसान? पंजाब में नहीं रुक रहा किसानों का विरोध प्रदर्शन!
अक्षय कुमार की हालिया रिलीज फिल्म सूर्यवंशी को लेकर काफी चर्चा है और लगातार लोग फिल्म देख रहे हैं। कोरोना काल और लॉकडाउन के बाद अक्षय कुमार ये फिल्म पहली ऐसी फिल्म है जो कि थिएटर्स में रिलीज हुई है। हाल ही में खबर आई थी कि फिल्म सूर्यवंशी के खिलाफ किसान विरोध कर रहे हैं जो कि रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब खबर आ रही है कि..
किसानों के इस विरोध के बीच जिले के पीवीआर को 10 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। जी हां इस खबर के सामने आने के बाद निश्चित तौर पर प्रोड्यूसर्स भी खुश नहीं हुए होंगे।

पता चला है कि.. पीवीआर एमबीडी को भी आज करीब 150 टिकटों का रिफंड जारी करना पड़ा। इसका फिल्म का विरोध रिलीज के बाद से ही हो रहा है। किसानों में अक्षय कुमार को लेकर ज्यादा गुस्सा है।

एमबीडी मॉल पहुंचे
किसान आंदोलन का समर्थन करने वाले विभिन्न कृषि संगठनों और गैर सरकारी संगठनों के सदस्य आज पीवीआर सिनेमाघरों में सूर्यवंशी की स्क्रीनिंग रोकने के लिए एमबीडी मॉल पहुंचे। बाहर खड़े आंदोलनकारियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

केंद्र का समर्थन किया था
उनका कहना है कि वो सूर्यवंशी को यहां नहीं चलने देंगे क्योंकि ये अक्षय कुमार की फिल्म है। इसका कारण किसानों ने बताया है कि अक्षय कुमार ने पहले किसानों के विरोध के खिलाफ बयान दिए थे और कृषि कानूनों पर केंद्र का समर्थन किया था।

4 पीवीआर हैं
बता दें कि पूरे जालंधर की अगर बात की जाए तो वहां पर करीब 4 पीवीआर हैं और सभी में अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी लगी हुई है। लगातार जो टिकट बुक हुए थे उनके रिफंड जारी किए जा रहे हैं।

समर्थन में खड़े हैं
आ रही खबरों से पता चला है कि शनिवार को 450 टिकटों के पैसे वापस किए गए हैँ। रविवार को ये आकड़ा बढ़कर 500 हो गया था। फैंस लगातार अक्षय कुमार के समर्थन में खड़े हैं और उनका कहना है कि ये राजनीति के कारण हो रहा है।

गेस्ट रोल
अक्षय कुमार की ये फिल्म दिवाली पर आई थी और उनके साथ कैटरीना कैफ नजर आईं थीँ। इसके अलावा गेस्ट रोल में अजय देवगन और रणवीर सिंह इस फिल्म का हिस्सा बने थे।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट पर अक्षय कुमार कई प्रोजेक्ट्स को लेकर खबरों में चल रहे हैँ। रामसेतु, रक्षाबंधन, अतरंगी रे, बच्चन पांडे, पृथ्वीराज और गोरखा जैसी फिल्में आने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications