Soorma Trailer: हॉकी प्लेयर संदीप सिंह की बायोपिक, जीत हार और संघर्ष की गाथा

Recommended Video

Soorma Trailer Reaction: Diljit Dosanjh | Tapsee Pannu | Sandeep Singh | FilmiBeat

पंजाब से बॉलीवुड आए एक्टर सिंगर दिलजीत दोसांझ इस समय काफी ज्यादा चर्चा में चल रहे है और उसका कारण है उनकी आने वाली फिल्म सूरमा। बता दें कि आज सूरमा का ट्रेलर रिलीज हो गया है और लोगों के काफी अच्छा रिएक्शन आ रहे है। बता दें कि इस फिल्म में दिलजीत लीजेंड्री हॉकी प्लेयर संदीप सिंह का किरदार निभा रहे है। उनके जीवन की सच्ची घटनाओं और ट्रेजडी से फिल्म को बेहतर बनाया गया है।

फिल्म में दिलजीत के साथ अभिनेत्री तापसी पन्नू भी नजर आएंगी। फिल्म के ट्रेलर में आप देखेंगे कि किस कदर एक हॉकी प्लेयर बनने के लिए संदीप को मुसीबतों से गुजरना पड़ता है जबकि उनको बचपन में इसका बिल्कुल भी शौक नहीं होता है।

soorma, diljit dosanjh, taapsee pannu, सूरमा, दिलजीत दोसांझ, तापसी पन्नू

बता दे कि फिल्म काफी ज्यादा उतार चढ़ाव मे दिखाई जाएगी। ट्रेलर में दिखाया गया है कि संदीप मैच खेलकर वापस घर आ रहे होते है और एक हादसे में उनको गोली लग जाती है।

ये गोली उनकी कमर में जा लगती है जिस कारण वो अपाहिज हो जाते है और चलने फिर से यहां तक की खड़े होने से भी मोहताज हो जाते है। इसके बाद संदीप को काफी मुसीबतों और जिल्लतों का सामना करना पड़ता है।

एक सीन में तो संदीप व्हील चेयर पर होते है और उनका इलाज चल रहा होता है फिर कोई कहता है कि एक अपाहिज खिलाड़ी पर इतना पैसा क्यों खर्च किया जा रहा है।

समय बदलता है और अपना हौसला ना हारकर संदीप सिंह मेहनत करते है और दो साल बाद फिर से मैदान पर इंडिया के लिए खेलने उतरते है। उनका मैच उस समय पाकिस्तान से होता है और अपनी जबरदस्त मेहनत की वजह से संदीप इस मैच को जीत लेते है।

बता के संदीप को सबसे बेहतर ड्रैग-फ्लिकर भी कहा जाता है। बता दें कि जबसे ये ट्रेलर रिलीज हुआ लोग काफी इसके पसंद कर रहे है और काफी ज्यादा शेयर भी किया जा रहा है।

आप भी देखें फिल्म सूरमा का ट्रेलर और कमेंट बॉक्स में बताएं आपको ट्रेलर कैसा लगा। फिल्म 13 जुलाई को रिलीज होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X