सूरमा : तापसी के बाद अंगद बेदी का लुक हुआ रिलीज, इस खिलाड़ी के मेंटर की भूमिका निभाएंगे
फिल्म सूरमा इन दिनो काफी ज्यादा चर्चा में चल रही है क्योंकि ये एक स्पोर्ट्स से रिलेटेड फिल्म है। हाल ही में इस फिल्म के लिए तापसी पन्नू का पहला लुक सामने आया था जिसकी काफी ज्यादा तारीफ की गई थी। बता दें कि इसके एक दिन बाद ही अभिनेता अंगद बेदी का भी लुक सामने आया है। इस फिल्म अंदग बेदी काफी अहम रोल कर रहे है।
फिल्म में अंगद बेदी ने संदीप सिंह के मेंटर बिक्रमजीत सिंह का रोल कर रहे है जिसके लिए वो काफी ज्यादा मेहनत भी कर रहे है। बता दें कि अपने भाई का मेंटर बनकर उनको उस उंचाई तक ले जाने के लिए फिल्म का पोस्टर पोस्ट करते हुए फिल्म के मेकर्स ने लिखा था कि एक ऐसे मेंटर का पोस्टर जिसने अपने छोटे भाई को सूरमा बना दिया था।

सूरमा की बात करें तो ये फिल्म हॉकी प्लेयर संदीप सिंह की जिंदगी पर बनाई जा रही है जो हॉकी के लीजेंड्री प्लेयर है। इस फिल्म इनके अलावा दिलजीज दोसांझ है जो कि फिल्म में संदीप सिंह का रोल कर रहे है।
खास बात है कि फिल्म में आपको अभिनेत्री तापसी पन्नू भी देखने को मिलेगी जो कि फिल्म को खास बनाता है। हाल ही मे रिलीज हुए उनके पोस्टर ने धमाल मचा दिया था और स्पोर्ट्स वुमेन लुक में वो काफी अलग लग रही थी।
बता दें कि इस फिल्म को शाद अली बना रहे है। इसके अलावा बात करें कि हॉकी खिलाड़ी पर 2018 में ही एक और बॉयोपिक आ रही है जिसका नाम है अक्षय कुमार की 'गोल्ड'।
इस फिल्म अक्षय हॉकी कोच बलबीर सिंह की भूमिका में नजर आएंगे। बता दें, तीन बार ओलंपिक मेडल जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के कोच थे बलबीर सिंह। फिल्म 15 अगस्त 2018 में रिलीज होने वाली है।
देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी हॉकी बॉयोपिक फिल्म दर्शकों के दिल को छू कर जाती है। वैसे आने वाले समय में कई बॉयोपिक फिल्में लाइन में लगी हैं।
फिलहाल बात करें अंगद की तो उन्होने हाल ही में अभिनेत्री नेहा धूपिया से शादी कर ली है। उनकी फिल्म सूरमा इसी साल 13 जुलाई 2018 को रिलीज की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications











