मशहूर कॉमेडियन और जावेद जाफरी के पिता जगदीप का निधन, सूरमा भोपाली से थे मशहूर
शोले में सूरमा भोपाली के किरदार से सिनेमा में अमर हो चुके एक्टर कॉमेडियन जगदीप का 81 साल की उम्र में निधन हो गया है। जगदीप अपने किरदारों से परदे पर जान फूंक देते थे और उनकी कॉमेडी लोगों को उनके सादे से किरदारों से दर्शकों को बस झट से बांध लेती थी।
Recommended Video
जगदीप के बेटे जावेद जाफरी और नावेद जाफरी भी हिंदी फिल्मों में कॉमेडियन हैं और दोनों ने साथ में टीवी पर बूगी वूगी के साथ सिनेमा और रियलिटी शो का इतिहास बदला था।

जगदीप को सबसे ज़्यादा याद किया जाता है शोले के किरदार सूरमा भोपाली के लिए। अभी तक उनके मौत का कारण नहीं पता लग पाया है। लेकिन फैन्स उनके निधन की खबर से बड़े दुखी हैं। हर कोई उनके निभाए अपने फेवरिट किरदारों को याद कर रहा है।
अगर जगदीप के निभाए किरदारों की बात की जाए तो उनकी फिल्म 'हम पंछी एक डाल के' में उनके निभाए किरदार से पंडित जवाहर लाल नेहरू इतने प्रभावित हुए थे कि उन्होंने अपना एक स्टाफ देख रेख के लिए तोहफे में जगदीप को दे दिया था।


Click it and Unblock the Notifications











