Ranveer Singh in Vel Pari: 1000 करोड़ की फिल्म में सुरराई पोट्रू स्टार सूर्या, केजीएफ स्टार यश की भी एंट्री

Ranveer Singh in Vel Pari

Ranveer Singh in Vel Pari: हाल ही में ये खबर सामने आई है कि रणवीर सिंह [Ranveer Singh] का अगला प्रोजेक्ट तमिल ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर शंकर के साथ है। ये प्रोजेक्ट है तीन पार्ट की एक महत्त्वाकांक्षी फिल्म जो मशहूर तमिल नॉवेल वेल पारी [Vel Pari] पर बनने जा रहा है। इस फिल्म के हीरो होंगे रणवीर सिंह और अब रिपोर्ट्स की मानें तो इस प्रोजेक्ट में तमिल सुपरस्टार सूर्या और कन्नड़ सुपरस्टार यश की भी एंट्री हो चुकी है।

शंकर की इस फिल्म को सबसे बड़ी Pan India फिल्म कहा जा रहा है और इसका कारण अब सबसे सामने हैं। फिल्म में हिंदी, तमिल और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के तीन सबसे बड़े सुपरस्टार साथ आ रहे हैं। रणवीर सिंह, सूर्या और यश। गौरतलब है कि शंकर और सूर्या काफी समय से इस फिल्म को प्लान कर रहे हैं।

वहीं हाल ही में शंकर, इस प्रोजेक्ट के साथ यश से भी बातचीत कर रहे थे। पहले खबरें ये भी थीं कि नेटफ्लिक्स के लिए इस फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस कर सकते हैं। लेकिन अब शंकर की इस फिल्म को कौन प्रोड्यूस करेगा इस पर फिलहाल चर्चा नहीं हुई है। वहीं सूर्या और यश इस फिल्म के साथ केवल बतौर प्रोड्यूसर जुड़ेंगे या फिर एक्टर के तौर पर भी, इस पर भी विचार किया जाना बाकी है।

ये तो तय है कि वेल पारी अभी से 1000 करोड़ के बजट की भव्य फिल्म बताई जा रही है। वीर युग नायगन वेलपारी, लोकसभा सांसद एस वेंकटेश ने लिखी है। इसे तमिल भाषा की काफी लोकप्रिय नॉवेल कहा जाता है जो कि संगम वंश के एक तमिल राजा की कहानी बताता है। इस कहानी को एक मशहूर तमिल मैगज़ीन ने भी सिलसिलेवार अंकों में छापा हुआ है।

माना जा रहा है कि ये फिल्म हाल ही में मणि रत्नम की फिल्म महत्त्वाकांक्षी फिल्म पोन्नियिन सेलवन से बेहतर होगी। पोन्नियिन सेलवन भी इसी नाम के तमिल उपन्यास पर बनी एक फिल्म है जो कि चोला वंश के राजाओं की कहानी बताता है। वहीं वेल पारी, संगम वंश के राजाओं की कहानी बताएगी। इस कहानी में पूरा ड्रामा है और इसलिए इस नॉवेल को जानने वाले आश्वस्त है कि रणवीर सिंह इस भूमिका को बेहतरीन तरीके से परदे पर उतारेंगे। अगर वाकई फिल्म में सूर्या और यश की एंट्री भी हो चुकी है और तो ये फिल्म भव्यता के स्तर पर नए कीर्तिमान बना सकती है। बस किसी आधिकारिक घोषणा की देर है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X