अजय देवगन vs अक्षय कुमार vs जॉन अब्राहम vs ऋतिक रोशन- 'सोरारई पोटरु' हिंदी रीमेक की रेस में शामिल!
बीते दिन पॉपुलर तमिल फिल्म सोरारई पोटरु के हिंदी रीमेक की घोषणा की गई है। साउथ के सुपरस्टार सुर्या शिवकुमार स्टारर 'सोरारई पोटरु' के हिंदी रीमेक को लेकर पिछले काफी दिनों से चर्चा थी। 'सोरारई पोटरु' के हिंदी वर्जन का निर्देशन सुधा कोंगरा करेंगी, जिन्होंने ओरिजनल वर्जन का भी निर्देशन और लेखन किया था।
बहरहाल, फिल्म के हिंदी रीमेक में स्टारकास्ट क्या होगी, इस पर मोहर नहीं लगाया गया है। लेकिन अफवाहों की मानें तो इस रेस में अजय देवगन, ऋतिक रोशन, अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम जैसे सितारे शामिल हैं। जल्द ही मेकर्स मुख्य कलाकार लॉक करने वाले हैं।

'सोरारई पोटरु' को पिछले साल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद भी किया था। वहीं, आजकल बॉलीवुड में रीमेक की जैसी हवा चली है, कोई शक नहीं कि फिल्म के लिए किसी ए- लिस्ट एक्टर की हामी मिल जाएगी।
हालांकि फिलहाल अक्षय कुमार और अजय देवगन के पास फिल्मों की लाइन लगी है। जहां अक्षय कुमार के पास 7 से 8 फिल्में फाइनल हैं, वहीं अजय देवगन भी 7-8 फिल्मों से जुड़े हुए हैं, जिनमें से कुछ को वो प्रोड्यूस भी कर रहे हैं। ऐसे में ऋतिक और जॉन अब्राहम का नाम आगे माना जा सकता है।

सोरारई पोटरु
IMDB पर सूर्या की इस फिल्म को 9.1 रेटिंग मिली है। इसी के साथ ये फिल्म दुनिया की सबसे ज्यादा रेटिंग हासिल करने वाली तीसरी फिल्म बन गई है। यह पिछले साल सीधे ओटीटी पर रिलीज की गई थी।

सच्ची घटना पर आधारित फिल्म
यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। यह simpfy deccan के फाउंडर जी.आर गोपीनाथ की जिंदगी से प्रेरित है।यह एक ऐसे आदमी की कहानी है जो आम आदमी को हवाई सफर कराने के लिए भारत की पहली कम लागत वाली एयरलाइन बनाता है।

अक्षय कुमार
फिल्म की हिंदी रीमेक के लिए आगे चल रहे सितारों में अक्षय कुमार भी शामिल हैं। जिनके पासफिलहाल 7 से 8 फिल्में हैं। अक्षय कुमार की आने वाली फिल्मों में शामिल है- सूर्यवंशी, बेल बॉटम, बच्चन पांडे, रक्षाबंधन, राम सेतु, अतरंगी रे, पृथ्वीराज.. और एक रिएलिटी शो 'द एंड'।

अजय देवगन
अजय देवगन की आने वाली फिल्मों में शामिल है- RRR, मैदान, भुज द प्राइड ऑफ इंडिया, मे डे, गंगूबाई काठियावाड़ी, चाणक्य, गोबर, थैंक गॉड..

ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन का नाम फिलहाल 3 फिल्मों से जुड़ा है- फाइटर, कृष 4 और विक्रम वेधा रीमेक। हालांकि, विक्रम वेधा रीमेक की अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

जॉन अब्राहम
वहीं, जॉन अब्राहम की आने वाली फिल्मों में शामिल है- सत्यमेव जयते 2, पठान, अटैक और एक विलेन 2.. ये सभी फिल्में 2021 और 2022 तक रिलीज होने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications