OMG विद्युत ने सलमान संग काम करने से मना कर दिया

बॉलीवुड में ऐसे बहुत कम लोग हैं जो सलमान संग काम करने से मना कर दें, जो लोग ऐसा करते हैं या तो वह काफी बड़े दिग्गज हैं या फिर वह सलमान खान के जिगरी दु्श्मन होते हैं। लेकिन अगर कोई न्यूकमर ऐसा करे तो उसकी दाद देनी चाहिए। इस बार यह महान काम किया है कमांडो फेम विद्युत जामवाल। जिन्होंने सलमान संग काम करने से मना कर दिया।

दरअसल विद्युत को सलमान के साथ सूरज बड़जात्या की फिल्म बड़े भईया में काम करने का मौका मिला था। फिल्म में उन्हें सलमान खान का छोटा भाई बनना था लेकिन विद्युत मे कहा कि जो डेट्स सूरज सर उनसे चाहते थे, वो उनके पास नहीं थी इसलिए उन्होंने फिल्म को ना बोल दिया।

हालांकि मिस्टर जामवाल ने कहा कि सलमान खान उनके पसंदीदा नायक है और वह उनके साथ काम करने को बेताब हैं। उन्होंने कहा, "जब आप फिल्मों में काम कर रहे होते हैं, कई सारी चीजें होती हैं। मैं इस समय दो या तीन फिल्मों में काम कर रहा हूं। इसके अलावा कई ऐसी फिल्में हैं, जिनमें मैं काम करना चाहता हूं, जैसे कि सलमान खान की फिल्म।"

Must See: विद्युत जामवाल की तस्वीरें

उन्होंने आगे कहा, "मैं बचपन से ही सलमान का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं, लेकिन जब तारीख की समस्या हो, तो फिर मुश्किल हो जाती है।" इस समय विद्युत फिल्म 'कमांडो' के सीक्वल की शूटिंग में व्यस्त हैं। खैर मिस्टर विद्युत हम आपको बेस्ट ऑफ लक बोलते हैं क्योंकि इंडस्ट्री में ऐसे बहुत कम लोग हैं जो कि सलमान खान को नो करके आगे बढ़ पाते हैं। आई होप आपके साथ कुछ गड़बड़ ना हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X