क्या न्यूकमर्स से डर गए सलमान खान.. आगे बढ़ा दी फिल्म रिलीज!
[गपशप] एक तरफ हैं एक्टर सलमान खान तो दूसरी ओर हैं निर्माता सलमान खान। जी हां, सलमान खान की दो फिल्में 'बजरंगी भाईजान' और 'हीरो' जल्द ही रिलीज होने वाली है। 'बजरंगी भाईजान' में जहां सलमान मुख्य किरदार में दिखेंंगे, वही 'हीरो' से सलमान सूरज पंचोली और अथैया शेट्टी की एंट्री कराने वाले हैं।
इन दोनों ही फिल्मों को लेकर सलमान खान काफी उत्साहित हैं और कहीं कोई गलती नहीं करना चाहते। पहले खबरें थी कि फिल्म हीरो 3 जून को रिलीज होने वाली है। लेकिन शायद इस फिल्म की रिलीज डेट अब आगे बढ़ा दी जाएगी। खबरों की मानें तो हीरो अब बजरंगी भाईजान के बाद रिलीज होगी।
DETAIL: 'बजरंगी भाईजान' में ऐसा है करीना कपूर का किरदार
बजरंगी भाईजान इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म है, जो ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। लिहाजा, सलमान की फिल्म के आसपास कोई फिल्म रिलीज करना शायद उस फिल्म के लिए खतरा साबित हो सकता है। लेकिन बता दें, सूरज पंचोली और अथैया शेट्टी की हीरो का भी लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
ALERT: सलमान के अलावा शाहरूख खान से कभी न पूछें ये 5 सवाल!
इनकी जोड़ी को सलमान ने काफी धमाकेदार तरीके से मीडिया के सामने लाने की प्लानिंग की है। लेकिन बजरंगी भाईजान के बाद हीरो को रिलीज करना कहीं न कहीं सवाल खड़े करता है। बता दें, बजरंगी भाईजान 17 जुलाई को रिलीज होने वाला। यानि की हीरो की रिलीड डेट लगभग डेढ़ महीने के लिए टाल दी जाएगी।
बहरहाल, बता दें, दोनों ही फिल्मों की ट्रेलर 21 मई को रिलीज होने वाली है।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications


