सुशांत सिंह राजपूत और उनकी मैनेजर की मौत से जुड़ा सूरज पंचोली का नाम, एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
बर्दाश्त करने की भी एक सीमा होती है और अब सूरज पंचोली के लिए वो सीमा खत्म हो चुकी है। पिछले कई दिनों से एक कहानी सोशल मीडिया पर वायरल है जिसके मुताबिक सुशांत की मैनेजर दिशा सालियान, सूरज पंचोली के बच्चे के साथ प्रेगनेंट थीं और उनकी सुसाइड और सुशांत की सुसाइड से सूरज का नाम जोड़ा गया।
अब सूरज ने इस बारे में अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बियॉन्ड बॉलीवुड नाम की एक वेबसाइट को बयान दिया है और कहा कि मैं दिशा सालियान को जानता भी नहीं हूं।

सूरज ने अपने बयान में कहा कि मैं दिशा का नाम पहली बार सुन रहा हूं। जब उन्होंने आत्महत्या की। इसके पहले मैं उनका नाम भी नहीं जानता था। मुझे अभी भी नहीं पता कि वो दिखती कैसी थीं। सूरज ने आगे लिखा कि ये पूरी फिल्मी कहानी है, किसने लिखी है पता नहीं लेकिन ये गलत है।
सूरज ने साफ किया कि इस बारे में आगे कोई भी बात करके या सफाई देकर वो अपना वक्त बर्बाद नहीं करेंगे।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications