सुशांत सिंह राजपूत को लगाई थी सलमान खान ने डांट ! सूरज पंचोली की सफाई- सुशांत मेरा भाई था
सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड ने जहां देशभर को हिला कर रख दिया है। वहीं सोशल मीडिया से लेकर तमाम प्लेटफॉर्म पर नेपोटिज्म की बहस को तेज कर दिया है। वहीं बॉलीवुड पर गुटबाजी व भेदभाव के आरोप लगने लगे। इस बीच सलमान खान को भी यूजर्स ने कठघरे में खड़ा किया। आरोप लगे कि, सलमान खान, करण जौहर का धर्मा प्रोडक्शन, यशराज फिल्म्स व कई प्रोडक्शन हाउस सुशांत की तरह आउटसाइडर को बैन कर देते हैं जिसके चलते ऐसे अवसाद पैदा होते हैं।
इस पूरे प्रकरण के बीच सूरज पंचोली भी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। ऐसा इसीलिए उनपर 7 साल पहले जिया खान के सुसाइड मामले में तमाम आरोप लगे थे। सलमान खान के खास सूरज पंचोली को लेकर ये भी कहा जा रहा था कि उनकी और सुशांत सिंह राजपूत के बीच लड़ाई व एक विवाद भी हुआ था। जिसमें सलमान खान ने सूरज पंचोली का साथ दिया था। हालांकि ऐसी तमाम रिपोर्ट्स और गॉसिप्स पर सूरज पंचोली का बयान सामने आया है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications