जिया खान सुसाईड केस : सूरज पंचोली ने तोड़ी चुप्पी - मुझे कुछ पता नहीं था सिवाय एक बात के
जिया खान सुसाईड मामले में सूरज पंचोली पर छह साल पहले मर्डर का केस दर्ज हुआ था जो छह सालों बाद आत्महत्या के लिए उकसाने का केस बन चुका है और इस केस पर आज भी फैसला लंबित है। अब सूरज पंचोली ने इस बारे में खुलकर पिंकविला से बातचीत की और बताया कि इतने सालों तक उन्होंने चुप्पी क्यों साधी हुई है।
सूरज पंचोली ने एक इंटरव्यू में बताया कि मुझे आर्थर रोड जेल की अंडा सेल में डाल दिया गया था। वो सबसे अलग होती है और वहां आप किसी से नहीं मिल सकते। आप तक न्यूज़पेपर भी नहीं पहुंचाया जाता है। मैं बिल्कुल ठंडा पड़ चुका था। मुझे बस इतना पता था कि मैंने उसे खो दिया जिसे मैं बहुत प्यार करता हूं।

इसके बाद से सूरज कोर्ट की हर सुनवाई के लिए मौजूद रहे हैं। जहां इस मामले को 6 साल हो गए हैं वहीं जिया की मां अब बहुत कम दिखाई देती हैं। सूरज ने बताया कि मैं शांत हूं क्योंकि मैं उस परिवार की बहुत इज़्जत करता हूं। मैं उस दुख की इज़्जत करता हूं जिससे वो परिवार गुज़रा है। लेकिन मैं मीडिया की गैर ज़िम्मेदारी से हैरान हूं।
सूरज ने बताया इस पूरे मामले पर मीडिया ने केवल अपनी टीआरपी देखी। ऐसा कई बार हुआ जब सूरज कोर्ट में थे, चीज़ें उनके पक्ष में थीं और काफी पत्रकार वहां मौजूद थे। जब सूरज ने उनसे पूछा कि क्या वो ये स्टोरी लिखेंगे सबने मना कर दिया क्योंकि ये पॉज़िटिव स्टोरी होती और उनके काम की नहीं थी।
गौरतलब है कि जिया खान ने 3 जून 2013 को रात के करीब 11.30 बजे सुसाइड कर लिया था लेकिन इसके ठीक एक घंटे पहले सूरज ने जिया को 10 मेसेज भेजे जिनमें से किसी का भी जवाब जिया ने नहीं दिया। सीबीआई ने पिछले साल ये आखिरी 10 मेसेज मीडिया के लिए जारी किए थे -


Click it and Unblock the Notifications












