Sooraj Pancholi ने Jiah Khan के परिवार पर लगाए गंभीर आरोप, सुसाइड लेटर को लेकर भी किया खुलासा

Sooraj Pancholi

Sooraj Pancholi on Jiah Khan case: अभिनेत्री जिया खान के आत्महत्या के मामले में सूरज पंचोली ने राहत की सांस ली है। 10 साल तक ट्रायल चलने के बाद सूरज पंचोली को इस केस में बरी कर दिया गया है। सूरज पंचोली ने अदालत के फैसले के बाद दिए इंटरव्यू में कई खुलासे किए हैं। उन्होंने साथ ही अपने और जिया खान के रिलेशनशिप को लेकर भी बात की।

सूरज पंचोली ने खुलासा करते हुए बताया कि, वो और जिया खान महज 5 महीनों तक रिलेशनशिप में रहे थे। लेकिन, उन्हें सबसे अधिक परिवार के प्यार के जरुरत थी। बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में कहा कि, मैं अब अपने करियर की प्लानिंग कर सकता हूं। मैं पिछले 10 सालों से चैन से नहीं रह रहा हूं। हर रात सोने से पहले मैं इस बारे में सोचता था। जैसे ही मैं उठा, मैंने इसके बारे में सोचा और यह सिर्फ मेरे साथ ही नहीं, बल्कि मेरे पिता, मां और बहन के साथ भी हुआ।'

साथ ही उन्होंने कहा कि- मैं जिया के साथ पांच महीने रिलेशनशिप में रहा लेकिन मुझे नहीं पता था कि वो किस स्थिति से गुजर रही हैं। जिया चाहती थी कि उनका परिवार उनका साथ दे, उसे समझें। जिया के ऊपर परिवार को सपोर्ट करने का दबाव था। दो छोटी सौतेली बहनें , मां और उनके फ्रेंड में वो अकेले कमाने वाले सदस्य थी। तब मैं बात की गंभीरता को नहीं समझ रहा था लेकिन मैंने उनकी मां को डिप्रेशन के बारे में बताया था।

सूरज पंचोली ने बताया कि, जिया ने 2012 में अपना हाथ काटने की कोशिश की थी। तब मैंने राबिया जी को लंदन में बुलाया था। उन्होंने कहा था कि वो अगली फ्लाइट से लंदन आ रही हैं लेकिन वो महीनों तक नहीं आई। ये माता-पिता के साथ कैसा रिश्ता था। इसी दौरान हमें एक दूसरे से प्यार हो गया।

उन्होंने साथ ही कहा- जिया एक बेहतरीन शख्स थीं लेकिन उन्हें परिवार के प्यार की जरुरत थी। मैं अदालत में चाहूं तो बहुत कुछ कह सकता हूं लेकिन, मैं नहीं कहता क्योंकि मैं परिवार की शांति चाहता हूं। उन्होंने सुसाइड लेटर के बारे में भी बात की और कहा कि सुसाइड नोट जिया के द्वारा नहीं लिखे गए थे। कोर्ट ने भी कहा है कि, परिस्थितियां पत्र के वास्तविक लेखक के बारे में संदेह पैदा करती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X