Alert सलमान ने फेंका बड़ा दांव..सिंघम के साथ सुपरहिट होगा..उनका सुपरस्टार...

सलमान के हीरो सूरज पंचोली के करियर की जिम्मेदारी निर्देशक रेमो डिसूजा संभालने के लिए तैयार हो गए हैं। वह सूरज और अजय देवगन के साथ एक्शन रोमांटिक फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू करेंगे।

By Prachi Dixit

साल 2015 में सलमान खान के बैनर तले हीरो फिल्म से डेब्यू करने के बाद सूरज पंचोली एक बार फिर नई शुरुआत करने जा रहे हैं। इस बार उन्हें निर्देशक रेमो डिसूजा का साथ मिला है। यह एक एक्शन लव स्टोरी होगी।

इस बारे में खुद सूरज का कहना है कि 20 से 25 दिन के भीतर मैं इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दूंगा। यह फिल्म एक रोमांटिक एक्शन फिल्म होगी।

गौरतलब है कि इस फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा कर रहे हैं। जिनकी पिछली फिल्में एबीसीडी और एबीसीडी 2 सुपरहिट रही है। लेकिन इस बार डांस से थोड़ा बाहर निकलकर रेमो एक्शन में हाथ आजमाने की तैयारी कर रहे हैं।

Sooraj Pancholi,Ajay devgn,Salmna Khan

कुल मिलाकर यह फिल्म दो भाइयों की कहानी पर आधारित होगी। सूरज पंचोली के साथ इस फिल्म में अजय देवगन उनके बड़े भाई की भूमिका में होंगे। ऐसा माना जा रहा है कि सलमान के कारण ही सूरज को यह फिल्म मिली है।

2015 में डेब्यू के बाद सूरज तकरीबन दो साल वापसी करने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसा नहीं है कि उन्हें फिल्मों के प्रस्ताव नहीं मिल रहे थे। बल्कि सलमान खान उनके लिए एक बेहतरीन स्क्रिप्ट की तलाश कर रहे थे।

सूरज के लिए वह एक तेलुगु फिल्म के हिट रीमेक की भी तैयारी कर रहे हैं। बहरहाल यह पहली बार नहीं है जब सलमान खान किसी के करियर की रफ्तार को इस तरह थामे हुए हैं। आइए जानते हैं कि सूरज के करियर के लिए सलमान कैसे फायदेमंद साबित हुए हैं।

यहां देखें पूरी रिपोर्ट..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X