सूरज पंचोली ने छोड़ा इंस्टाग्राम- सभी पोस्ट डिलीट करते हुए लिखा 'सांस लेने की जरूरत है'
हिंदी फिल्म सिनेमा के लिए अगर साल 2020 की बात करें तो ये काफी ज्यादा बुरा रहा है। पूरे साल किसी ना किसी तरह की बुरी खबरें सामने आई है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर लोग सितारों को काफी ज्यादा ट्रोल कर रहे हैं और इस साल कुछ ज्यादा ही मामले इसको लेकर सामने आए हैं। बता दें कि कई सितारों को ये कहते सुना गया है कि सोशल मीडिया पर इस समय नाकारात्मकता ज्यादा बढ़ गई है जिसके कारण वो इस प्लेटफॉर्म को छोड़कर जा रहे हैं।
लेकिन अब खबर आ रही है कि इस लिस्ट में एक नाम और जुड़ गया है और वो हैं सूरज पंचोली। सूरज पंचोली ने इंस्टाग्राम से खुद को अलविदा कह दिया है और अपनी सारी पोस्टें डिलीट कर दी हैं।

सूरज पंचोली ने आखिरी बार लिखा है कि.. 'फिर मिलेंगे इंस्टाग्राम, आशा करता हूं कि दुनिया किसी दिन अच्छी हो जाएगी। मुझे इस समय सांस लेने की जरुरत है।' इसके पहले अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और निर्देशक मिलाप जावेरी ने सोशल मीडिया को हमेशा के लिए गुडबाय बोल दिया था।
सूरज पंचोला की बात करें तो दिशा सालियान और सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनको काफी ज्यादा ट्रोल किया जा रहा था और उनका नाम इस मामले में घसीटा जा रहा था।
इसके अलावा बार बार उनकी और जिया खान की केमेस्ट्री और आत्महत्या को लेकर लोग लगातार ट्रोल कर रहे थे। नेपोटिज्म को लेकर भी वो काफी ज्यादा परेशान थे। इन्ही सब कारणों से उन्होने इंस्टाग्राम को अलविदा कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











