सलमान ने कैटरीना की बहन को असिस्टेंट को सौंप दिया, #TimeToDance से डेब्यू

काफी समय से गपशप गली में चर्चा थी कि सलमान खान, कैटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ को लॉन्च करने से इग्नोर कर रहे हैं। कैटरीना चाहती थीं कि इसाबेल, आयुष शर्मा के लिए लवरात्रि से डेब्यू करें। लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

लेकिन लीजिए जनाब सब अफवाहें ही निकलीं। इसाबेल कैफ को पहले ही रेमो डीसूज़ा के असिस्टेंट स्टैनली डीकोस्टा को सौंपा जा चुका था। वो अपना डेब्यू करने जा रही है सूरज पंचोली के साथ।

sooraj-pancholi-isabelle-kaif-stanley-d-costa-s-dance-film

फिल्म का नाम है टाइम टू डांस और इसे भी टीसीरीज़ प्रोड्यूस कर रहा है, रेमो डीसूज़ा की एबीसीडी 3 की तरह। फिल्म का पूरा शेड्यूल लंदन में रखा गया है और ये सीधा 50 दिन में शूट होगी।

फिल्म के लिए सूरज और इसाबेल ट्रेनिंग भी ले रहे हैं। इसाबेल हालांकि बॉलीवुड में 2014 में Dr Cabbie में नजर आईं थीं लेकिन वो पूरी तैयारी के साथ एक बार फिर छा जाना चाहती हैं।इसाबेल अपनी बहन की तरह ही काफी खूबसूरत हैं। कैटरीना कैफ भी अपनी बहन का करियर संभालने का हर संभव प्रयास कर रही हैं।

पिछले दिनों भी विराट-अनुष्का के रिसेप्शन में वो कैटरीना के साथ नजर आई थीं।अफवाहों की मानें तो कैटरीना कैफ चाहती हैं कि सलमान खान इसाबेल को बॉलीवुड में पैर जमाने में मदद करें।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X