Sooraj Pancholi- जिया खान की मौत के इतने साल बाद ही शुरु हो गया था दूसरा अफेयर, बड़ा खुलासा

सूरज पंचोली आज भले ही राहत की सांस ले रहे हैं लेकिन साल 2013 में जिया खान सुसाइड के बाद से वो मुसीबत में थे। ऐसा कहा जाता था कि जिया खान से उनका अफेयर था और इस दौरान ही उन्होने आत्महत्या कर ली।
लेकिन वो इस मामले से बरी हो चुके हैं। इसी साल अप्रैल में जिया खानसुसाइड मामले में एक विशेष सीबीआई अदालत ने उनको बरी कर दिया था। इसके बाद से सूरज राहत की सांस ले रहे हैं। लेकिन अब सूरज पंचोली को लेकर जो खबर सामने आ रही है वो हैरान करने वाली है।
पता चला है कि सूरज 7 साल से लगातार एक रिलेशनशिप में हैं। इस दौरान एक इंटरव्यू दे रहे थे और उन्होने खुलासा किया कि, ''जिया खान के साथ मैं काफी कम समय के लिए रिलेशनशिप में थे। उसके बाद अब मैं एक रिश्ते में हूं और अब लगभग 7 साल हो गए हैं, मैं खुश हूं और या काफी सुदर है।
दुनिया में ऐसा कुछ भी नहीं है जो प्यार में होने, देखभाल किए जाने और दूसरे व्यक्ति के लिए भी ऐसा ही करने की भावना से मेल खा सके। मेरे लिए, यह रिश्ता बहुत व्यक्तिगत है क्योंकि कई लोगों ने मुझे एक बुरे प्रेमी या साथी के रूप में गलत तरीके से आंका है, लेकिन केवल मेरे करीबी लोग ही जानते हैं कि मैं कैसा हूं।''
सूरज पंचोली के इस बयान के बाद लोग उनको लेकर बातें कर रहे हैँ। ये बात शायद ही किसी को पता होगी। जिया खान के निधन के 10 साल हुए हैं जबकि सूरज 7 साल से किसी को डेट कर रहे हैx।
सूरज ने केस को लेकर क्या कहा?
सूरज पंचोली जिया खान केस में दोषी होने के बाद काफी दुखी थे। उन्होने कहा, ''केवल मैं ही जानता हूं कि मैं किस दौर से गुजरा हूं, क्योंकि केवल मुझे अकेले घर वापस जाना था, जागना था और फिर से इन चीजों से लड़ना था।'' फिलहाल लोग जानना चाहते हैं कि सूरज पंचोली आखिर किसको डेट कर रहे हैँ।


Click it and Unblock the Notifications











