प्रभुदेवा की अगली फिल्म के लिए ये स्टार फाइनल..शानदार
सूरज पंचोली प्रभुदेवा की अगली फिल्म के लिए फाइनल किए गए हैं।
अपने डेब्यू के दो सालों के बाद सूरज पंचोली ने अपनी तीसरी फिल्म साइन कर ली है। उनकी अगली फिल्म एक्शन कॉमेडी फिल्म होगी जिसे प्रभुदेवा डायरेक्ट करेंगे। फिल्म के बारे में बातचीत लगभगएक महीने से चल रही थी। सूरज पंचोली की पहली फिल्म हीरो कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी लेकिन वो सोच समझकर अपनी अगली फिल्मों के स्क्रिप्ट को चुन रहे हैं।
उन्हें रेमो डिसूजा और अजय देवगन की भी फिल्म का स्क्रिप्ट पसंद आया था लेकिन उन्होंने प्रभुदेवा की फिल्म को चुनाय़ सूरज पंचोली की दूसरी फिल्म को भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं। अपनी पहली फिल्म में सूरज पंचोली ने एक्शन दिखाया था ।

दूसरी फिल्म में भी वो ऐसा करने के लिए तैयार हैं लेकिन फिल्म में साथ में कॉमेडी का तड़का भी होगा। इस साल सितंबर से फिल्म पर काम शुरू होगा।प्रभुदेवा अपनी टिपिकल बॉलीवुड फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्में देखना दर्शक पसंद करते हैं तो जाहिर है ये सूरज पंचोली के लिए एक अच्छा मौका है।
बहरहाल सूरज पंचोली के फैन्स को भी उनकी अगली फिल्म का इंतजार रहेगा।


Click it and Unblock the Notifications