सूरज पंचोली 13 जून तक पुलिस की हिरासत मे!

जिया खान के सुसाईड अटेम्ट करने के बाद जिया खान के परिवार वालों को जिया खान के कमरे में उनके द्वारा लिखा गया 6 पन्नों का सुसाइड लैटर बरामद हुआ और उस लैटर से ये साफ होता है कि जिया खान ने सूरज पंचोली द्वारा शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना झेलने के बाद सुसाइड जैसा कठोर कदम उठाया था। जिया खान के लैटर में उन्होंने ये साफ साफ लिखा है कि सूरज पंचोली ने उन्हें धोखा दिया और उनका यूज किया। जिया ने ये भी लिखा है कि वो सूरज के बच्चे की मां बनने वाली थीं। लेकिन सूरज ने उनका साथ नहीं दिया और उन्हें अबॉर्शन कराना पड़ा। सूरज पंचोली ने जिया खान से काफी मंहगे-मंहगे गिफ्ट भी लिये थे।
सूरज पंचोली की मां ने मीडिया से कहा कि ये जिया खान का सुसाइड नोट नहीं है बल्कि ये वो खत है जो कि जिया खान ने काफी दिन पहले सूरज को लिखा था। दूसरी तरफ जिया खान की मां का कहना है कि सूरज ने उनकी बेटी जिया खान के साथ रेप भी किया था। जिया खान काफी समय से मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेल रही थीं और जब वो थक गयीं तो उन्होंने सुसाईड जैसा कठोर कदम उठा लिया। ज्ञात हो कि जिया खान के अंतिम संस्कार के दौरान भी सूरज पंचोली अपने परिवार के साथ मौजूद थे और जिया के पार्थिव शरीर को देखकर रो पड़े थे। फिल्हाल सूरज को 13 जून तक पुलिस की हिरासत में रखने का आदेश दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications