Sooraj Pancholi: जिया खान सुसाइड केस में फैसला आने के बाद क्यों सूरज पर फूट रहा है फैंस का गुस्सा, जानिए मामला

Sooraj Pancholi

Sooraj Pancholi: हिंदी सिनेंमा की दिवंगत अभिनेत्री जिया खान की मौत का मामले में आज 10 साल बाद अभिनेता सूरज पंचोली को सीबीआई की विशेष अदालत बरी कर दिया है। परंतु कोर्ट का यह फैसला फैंस को कुछ सोशल मीडिया यूर्जस को पसंद नहीं आया है, जैसे ही सूरज के पक्ष में फैसला आया उनको लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा है।

गौरतलब है कि जिया के कथिक बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली पर जिया का मां राबिया खान ने उनकी बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाया था। इसके बाद सूरज इस केस में फंस गए थे और सालों से इस मामले पर सुनवाई होती रही।

लेकिन अब सीबीआई कोर्ट ने सूरज पंचोली को बरी कर दिया है, कोर्ट के इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर लोग रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोगों ने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है साथ ही फैसले पर सवाल खड़े किए हैं।

Recommended Video

Jiah Khan Suicide Case में Sooraj Pancholi को बरी किए जाने पर भड़की जिया खान की मां Rabia Khan!

गौरतलब है कि, दिवंगत अभिनेत्री का शव 3 जून साल 2013 में उनके घर में मिला था, उस वक्त सूरज पंचोली और जिया खान रिश्ते में थे, ऐसे में अभिनेत्री की मां ने सूरज पर उनकी बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था।

न्यूज एजेंसी एनएनआई की खबर के अनुसार मुंबई में विशेष सीबीआई अदालत के न्यायाधीश एएस सैय्यद ने कहा है कि सबूतों की कमी के कारण, यह अदालत आपको (सूरज पंचोली) को दोषी नहीं ठहरा सकती, इसलिए बरी किया जाता है।

सोशल मीडिया पर लगातार इस सुसाइड केस मामले को लेकर फैंस अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए सूरज को बॉलीवुड गैंग के साथ साथ सलमान खान को खरी खोटी सुना रहे हैं, जाहिर है कि सूरज के साथ हमेशा ही सलमान खान खड़े रहे हैं।

इस बात से कोई भी अनजान नहीं है कि, एक्टर सूरज पंचोली ने जिया खान की मौत के दो साल बाद बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वहीं उन्हें फिल्म में डेब्यू करवाने वाले सलमान खान थे हालांकि बॉलीवुड में एक्टर का करियर कुछ खास उड़ान नहीं भर पाया है।

More from Filmibeat

Read more about: sooraj pancholi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X