Jiah Khan Suicide Case-- बरी होते ही क्या बोल गए सूरज पंचोली? मीडियाकर्मियों को बांटी मिठाई

जिया खान सुसाइड केस में आरोपी सूरज पंचोली को आज पूरी तरह से सीबाआई की अदालत के द्वारा निर्दोश करार देते हुए बरी कर दिया गया है। बता दें कि सूरज पंचोली ने बरी होने के बाद मीडिया से किसी तरह की बात नहीं की थी लेकिन अब एक आधिकारिक बयान जारी किया है।
सूरज पंचोली ने जिया खान सुसाइड केस में बरी होने के बाद पहला बयान दिया है और कहा है, "फैसले ने 10 लंबे दर्दनाक साल और रातों की नींद हराम कर दी, लेकिन आज मैंने न केवल अपने खिलाफ यह केस जीता है बल्कि मैंने अपनी गरिमा और आत्मविश्वास भी वापस जीत लिया है, इस तरह के जघन्य आरोपों के साथ दुनिया का सामना करने के लिए बहुत साहस की जरूरत है।"
मैं ईश्वर से आशा और प्रार्थना करता हूं कि इतनी कम उम्र में जो कुछ मैंने झेला है, मुझे नहीं पता कि मुझे मेरे जीवन के ये 10 साल कौन लौटाएगा, लेकिन मुझे खुशी है कि यह आखिरकार आ गया है।
न केवल मेरे लिए बल्कि विशेष रूप से मेरे परिवार के लिए एक अंत। इस दुनिया में शांति से बड़ा कुछ भी नहीं है।"- सूरज पंचोली। इसके अलावा सूरज ने एक पोस्ट भी किया है जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की है जिसमें लिखा था, ''सच्चाई की हमेशा जीत होती है।''
इसके साथ उन्होने हार्ट इमोजी साझा की है और हाथ जोड़ने वाला सिंबल भी पोस्ट किया है। सूरज पंचोली के लिए ये दिन काफी बड़ा है और यही कारण है कि मीडिया को सूरज की टीम के द्वारा मिठाई भी बाटी गई है और इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











