सुशांत-दिशा सालियन के साथ नाम जोड़े जाने पर सूरज पंचोली ने की FIR, उत्पीड़न का आरोप
सुशांत सिंह राजपूत और उनके एक्स मैनेजर दिशा सालियन मामले में लगातार एक्टर सूरज पंचोली पर आरोप लगाये जा रहे थे। कभी उन्हें इस मामले में ट्रोल किया गया तो कभी तस्वीरें वायरल कर दावा किया गया कि उनका और दिशा का कनेक्शन था। इन सभी आरोपों से तंग आकर सूरज पंचोली ने वर्सोवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोमवार को सूरज पंचोली ने पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाई है।
सूरज पंचोल ने अपनी शिकायत में पुलिस से कहा है कि बेबुनियादी रूप से सुशांत सिंह राजपूत और दिशा मामले में उनका नाम जोड़ा जा रहा है। ऐसे में सूरज में मानसिक प्रताड़ना को लेकर शिकायत दर्ज की है। कहा जा रहा है कि सूरज पंचोली ने कई मीडिया हाउस, यूट्यूब व कई लोगों के खिलाफ ये शिकायत की है। एक्टर का कहना है कि फेक खबरों के जरिए उनकी इमेज खराब की जा रही है।
sooraj pancholi police complaint harassment sushant singh rajput सूरज पंचोली पुलिस शिकायत सुशांत सिंह राजपूत


Click it and Unblock the Notifications