25 सितंबर को रिलीज होगी सलमान खान की यह फिल्म!
[बॉलीवुड न्यूज] अरे नहीं, हम यहां हीरो सलमान खान की बात नहीं कर रहे। बल्कि बात हो रही प्रोड्यूसर बने सलमान की। जिनके प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'हीरो' 25 सितंबर को रिलीज होने वाली है। बता दें, पहले यह फिल्म 3 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन हाल ही में इसे टाल दिया गया।

सूरज पंचोली और अथिया शेट्टी की डेब्यू फिल्म 'हीरो' का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। यह फिल्म 1983 में आई फिल्म 'हीरो' की रिमेक हैं। लिहाजा, लोगों को इससे खासी उम्मीद हैं। वहीं सलमान भी इस फिल्म के प्रमोशन में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते।
PICS: फिर टूटा सलमान का दिल..जब छूटा किसी अपने का साथ..
पहले यह फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के पहले ही रिलीज होने वाली है। लेकिन फिर इसकी रिलीज डेट बदल दी गई। माना जा रहा है, इससे फिल्म की सफलता पर काफी फर्क पड़ेगा। सलमान नहीं चाहते थे कि 'हीरो' जुलाई में रिलीज हो। क्योंकि इस समय रमज़ान का मौका रहेगा और फिल्म के दर्शकों में भारी कमी मिल सकती थी।
बहरहाल, अब फिल्म 25 सितंबर को रिलीज होगी। जब और कोई भी फिल्म रिलीज नहीं होने वाली है। बताया जा रहा है सलमान खुद इस फिल्म का प्रमोशन करेंगे और काफी धमाकेदार तरीके से करेंगे।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications
