अजय देवगन का करण - अर्जुन वर्जन देखने के लिए READY?
सलमान खान ने पिछले साल दो न्यूकमर्स को वादा किया था एक ज़बर्दस्त डेब्यू का। लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं। सूरज पंचोली और अथिया शेट्टी की हीरो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रह गई, हालांकि इसमें उन दोनों की ही गलती कम थी।
अब ये दोनों स्टार्स अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं और सूरज पंचोली की ज़िम्मेदारी अजय देवगन ने ले ली है। दरअसल, रेमो डीसूज़ा की अगली फिल्म में सूरज पंचोली और अजय देवगन भाई बने हैं और इसलिए सूरज ने धमाकेदार तरीके से ट्रेनिंग शुरू कर दी है।
[#Clever: शिवाय से देख के...परख के...सलमान होंगे 'शुद्धि रेडी'!]
अजय देवगन इस फिल्म को को प्रोड्यूस भी कर रहे हैं। और अजय देवगन की शिवाय और रेमो डीसूज़ा की अ फ्लाइंग जट के पैक अप होते ही इस फिल्म पर काम शुरू हो जाएगा।
माना जा रहा है कि ये फिल्म डांस और स्टंट का परफेक्ट मिक्स होने वाली हैं। रेमो डीसूज़ा इससे पहले एबीसीडी और एबीसीडी 2 के साथ बॉक्स ऑफिस पर राज कर चुके हैं।
["मेरे साइन करते ही शुरू हो जाएगी बादशाहो"]
वहीं अजय देवगन तो बॉक्स ऑफिस के बादशाह है हीं। अब देखना है कि इस फिल्म में ये नई ब्रदर्स जोड़ी बॉलीवुड के इन एवरग्रीन ब्रदर्स को टक्कर दे पाती है या नहीं -


Click it and Unblock the Notifications











