सूरज को नॉर्मल नहीं रहने देगी मीडिया

सूरज पंचोली जो कि जिया खान के सुसाईड केस के बाद से काफी मुश्किलों में फंसे रहे आखिरकार अब बाहर आ चुके हैं और अब वो एक नॉर्मल जिंदगी जीना चाहते हैं। लेकिन मीडिया शायद सूरज के इस फैसले से ज्यादा खुश नहीं है। क्योंकि मीडिया को तो कुछ मसाला चाहिए। फिल्मों के साथ सेलिब्रिटीज की निजी जिंदगी को लेकर भी कुछ ना कुछ मीडिया को चाहिए। और सूरज पंचोली तो बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले ही सेलिब्रिटी बन गये हैं। भले ही उनकी फिल्म अभी तक बनी नहीं है और ना ही उसीक शूटिंग शुरु हुई है लेकिन सूरज को आज लोग एक सेलिब्रिटी की तरह ही मानते हैं। जिया खान के सुसाईड केस ने सूरज को वैसे भी काफी प्रमोट कर दिया है।

सूरज पंचोली जिस दिन जेल सेबाहर आए उस दिन भी उन्होंने मीडिया से किसी तरह की कोई बात नहीं की। सूरज पंचोली के पिता आदित्य पंचोली ने पहले ही मीडिया को कह दिया था कि वो लोग किसी को परेशान ना करें क्योंकि सूरज पंचोली या उनके परिवार का कोई सदस्य मीडिया से किसी तरह की कोई बात नहीं करेगा। सूरज पंचोली उसके बाद भी मीडिया से किसी तरह की कोई बात नहीं कर रहे हैं। सूरज पंचोली को फिल्हाल अभी हर रोज पुलिस स्टेशन जाकर अपनी हाजिरी देनी पड़ती है लेकिन इसके अलावा सूरज कहीं भी बाहर नहीं जा रहे हैं।

सूरज पंचोली ने अपनी फिटनेस के लिए जिम जाना शुरु कर दिया है और साथ ही सूरज ने अपने भाइयों और रिश्तेदारों से मिलना भी शुरु कर दिया है। सूरज पंचोली अब अपनी पुरानी दिनचर्या में लौटना चाहते हैं क्योंकि पहले ही उनकी जिंदगी में काफी परेशानियां आ चुकी हैं। अब एक बार फिर से सूरज अपनी जिंदगी को पुराने ढर्रे पर लाने की कोशिश कर रहे हैं। आइये जानते हैं सूरज पंचोली से जुड़ी कुछ बातें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X