सूरज बड़जात्या के साथ सलमान खान की अपकमिंग फिल्म- बड़ा धमाका !
मैंने प्यार किया', 'हम आपके हैं कौन', 'हम साथ-साथ हैं' और 'प्रेम रतन धन पायो' जैसी फिल्मों की हिट जोड़ी सलमान खान और सूरज बड़जात्या एक बार फिर नए प्रोजेक्ट के चलते सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सूरज बड़जात्या ने बातचीत में खुलासा किया है कि उनके साथ सलमान खान ने एक फिल्म पर हामी भरी है। बता दें अगर ऐसा होता है तो एक बार फिर दोनों की ये सफल जोड़ी पर्दे पर देखने को मिलेगी।
मीडिया के मुताबिक, सूरज बड़जात्या ने इस बात का खुलासा स्वयं किया है कि सलमान खान उनके साथ एक बार फिर जुड़ने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म की कहानी डिसाइड हो चुकी है और इस पर सलमान खान मुहर भी लगा चुके हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि ये फिल्म फ्लोर पर कब आती है।
sooraj barjatya salman khan next movie radhe dabbang movie film project सलमान खान सूरज बड़जात्या फिल्म नई मूवी


Click it and Unblock the Notifications