सूरज बड़जात्या ने कहा, "पूरे करियर में सिर्फ दो ही एक्टर्स पर मैं चिल्लाया हूं, करीना और अभिषेक", ये थी वजह

अपनी आगामी फिल्म "ऊंचाई" का प्रमोशन करने निर्देशक सूरज बड़जात्या फिल्म की स्टारकास्ट के साथ रिएलिटी सिंगिंग शो इंडियन आइडल में पहुंचे थे। शो में सूरज बड़जात्या ने रिवील किया कि उन्होंने अपने करियर सिर्फ दो ही एक्टर्स पर गुस्सा किया है और वो हैं करीना कपूर और अभिषेक बच्चन।
सूरज बड़जात्या फिल्म इंडस्ट्री के उन निर्माता- निर्देशकों में हैं, जो अपने सौम्य और शांत स्वभाव की वजह से चर्चित हैं। सभी कलाकारों का कहना है कि सूरज ऊंची आवाज में भी कभी बात नहीं करते। लेकिन फिर ऐसा क्या हुआ कि करीना और अभिषेक पर निर्देशक का गुस्सा फूट पड़ा था।
इंडियन आइडल में जब एक कंटेस्टेंट ने फिल्म "मैं प्रेम की दिवानी हूं" का एक गाना गाया, तो सूरज बड़जात्या ने फिल्म से जुड़े कुछ किस्से दर्शकों के साथ साझा किये। उन्होंने बताया कि फिल्म का गाना "बनी बनी प्रेम दिवानी बनी" की कोरियोग्राफी पहले कुछ और रखी गई थी, काफी mellow स्टेप्स थे। लेकिन करीना को जब कोरियोग्राफी दिखाई गई तो वो 20 मिनट देखकर उठकर चली गई।
सूरज बड़जात्या ने कहा, "मुझे करीना के रिएक्शन के बारे में बताया गया.. तो फिर मैंने समझा कि हर कलाकार का अपना एक अलग स्टाइल होता है। फिर उस गाने की पूरी कोरियोग्राफ बदली गई और उसमें वो एनर्जी डाली गई और फिर करीना ने उसे परफॉर्म किया।"
निर्देशक ने इसके बाद हंसते हुए कहा कि, "मैंने अपने करियर में सिर्फ दो ही एक्टर्स को डांट लगाई है, वो हैं अभिषेक और करीना। दोनों पहले से एक दूसरे को जानते थे, इसीलिए शूटिंग के दौरान दोनों आपस में गप्पें मारते रहते थे। मैंने एक दफा चिल्लाकर उन्हें कहा था कि मैं पागल हूं जो सुबह 4 बजे से उठा हूं और शूट की तैयारी कर रहा हूं। मेरी डांट सुनकर दोनों आधे घंटे शांत रहे, लेकिन फिर गप्पें मारना शुरु कर दिया।"


Click it and Unblock the Notifications












