सलमान-माधुरी नहीं इस शख्स की वजह से ब्लॉकबस्टर हुई थी 'हम आपके हैं कौन', सालों बाद सूरज बड़जात्या ने खोला राज

HAHK

आज भी 'हम आपके हैं कौन' फिल्म की अलग ही फैन फॉलोइंग है। फिल्म में सलमान खान और माधुरी दीक्षित की केमिस्ट्री से लेकर फिल्म के गाने, कहानी और डायलॉग सभी सुपरहिट हुए थे। फिल्म को दर्शक आज भी पसंद करते हैं। लेकिन, अब सालों बाद डॉक्यू-सीरीज 'द रोमैंटिक्स' में फिल्म से जुड़ा बड़ा खुलासा हुआ है। इस सीरीज में कई सारे ऐसे ही राज सामने आए हैं जो दर्शकों को हैरान कर रहे हैं। यह सीरीज इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें पहली आदित्य चोपड़ा ने भी इंटरव्यू दिया है।

यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। इस वेब सीरीज में दिए गए इंटरव्यू में आदित्य चोपड़ा ने हम आपके हैं कौन के बारे में बात की है। वहीं, सूरज बड़जात्या ने भी आदित्य चोपड़ा के साथ जुड़ी यादों को ताजा किया। उन्होंने हम आपके हैं से जुड़ी यादों को शेयर करते हुए कहा कि हम आपके हैं कौन की स्क्रीनिंग के समय आदित्य चोपड़ा महज 17 साल के थे और किसी ने थियेटर के बाहर उनकी मुलाकात यश चोपड़ा के बेटे के रूप में करवाई थी।

सूरज बड़जात्या ने बताया कि 'हम आपके हैं कौन' को प्रीमियर पर बेहद खराब प्रतिक्रिया मिली थी। प्रीमियर से जब सूरज बड़जात्या निराश होकर लौटे तो आदित्य चोपड़ा ने उन्हें फोन किया था। सूरज बड़जात्या ने बताया कि 17 साल के आदित्य चोपड़ा ने उनका हौसला बढ़ाया था। उन्होंने कहा था- 'सूरज, यह बहुत अच्छी फिल्म है। चिंता मत करो।' लेकिन, सूरज बड़जात्या ने जब लोगों की प्रतिक्रिया बताई तो आदित्य चोपड़ा ने उन्हें सलाह दी थी।

आदित्य चोपड़ा ने दी थी सलाह

आदित्य चोपड़ा ने दी थी सलाह

आदित्य चोपड़ा ने सूरज बड़जात्या से कहा था- 'फिल्म के ढाई गाने काट दो और फिल्म उड़ जाएगी।' इसके बाद फिल्म रिलीज हुई और फिल्म इस कदर ब्लॉकबस्टर हुई कि, फिल्म का क्रेज आज भी बरकरार है। इस फिल्म के बाद सलमान खान के करियर ने भी बॉलीवुड में लंबी उड़ान भरी थी। वहीं, माधुरी दीक्षित तब अपने करियर के पीक पर थी।

'द रोमांटिक्स' हुई रिलीज

'द रोमांटिक्स' हुई रिलीज

वहीं, 'द रोमांटिक्स' की बात करें तो यह नेटफ्लिक्स पर 14 फरवरी को 2023 को यश चोपड़ा को समर्पित करते हुए रिलीज की गई है। इसे विश्व स्तर पर रिलीज किया है। यश चोपड़ा को बॉलीवुड में रोमांस का जनक माना जाता है। उन्होंने कई शानदार फिल्में बनाई जो दर्शकों के दिलों में खास जगह रखती है।

स्मृति मूंदड़ा ने किया निर्देशन

स्मृति मूंदड़ा ने किया निर्देशन

यश चोपड़ा ने सिलसिला, लम्हे, कभी-कभी और वीर-जारा जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था। 'द रोमांटिक्स' का निर्देशन स्मृति मूंदड़ा ने किया है। स्मृति मूंदड़ा पहले भी 'इंडियन मैचमेकिंग' और 'नेवर हैव आई एवर' जैसे शोज का निर्देशन कर चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X