''जल्द आएगी सलमान खान के साथ अगली फिल्म.. बस थोड़ा इंतजार..''
निर्देशक सूरज बड़जात्या ने कहा है कि जल्द ही वे सलमान खान के साथ अगली फिल्म पर काम शुरु कर देंगे। फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम शुरु हो चुका है।
जी हां, सलमान खान फैंस के लिए यह किसी खुशखबरी से कम नहीं। बता दें, निर्देशक सूरज बड़जात्या ने साफ कहा है कि वे सलमान खान के साथ अगली फिल्म करने वाले हैं और इस बार दर्शकों को ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा।

पिछली बार फिल्म हम साथ साथ हैं के 16 सालों के बाद सलमान और सूरज बड़जात्या साथ आए थे फिल्म प्रेम रतन धन पायो से। लेकिन इस निर्देशक ने वादा किया है कि इस साल इंतजार लंबा नहीं होगा।
सूरज बड़जात्या ने बताया कि फिल्म के स्क्रिप्ट पर काम शुरु किया जा चुका है। लेकिन फिलहाल वे टीवी से भी जुड़े हैं, लिहाजा, टीवी से समय निकालकर वे जल्द ही फिल्म पर काम शुरु करेंगे।
यहां जानें और किन किन फिल्मों से जुड़े हैं सलमान खान-


Click it and Unblock the Notifications