सूरज बड़जात्या और सलमान खान की अगली फिल्म, जानिए डीटेल्स

सूरज बड़जात्या और सलमान खान, आज से नहीं 1989 से साथ में फिल्में बना रहे हैं। दोनों ने एक साथ 1989 में मैंने प्यार किया के साथ अपना फिल्म डेब्यू किया था। इसके बाद हम आपके हैं कौन, हम साथ साथ हैं और प्रेम रतन धन पायो तक उनका साथ रहा।

अब खबर है कि सूरज बड़जात्या, सलमान खान के साथ अपनी अगली फिल्म की तैयारी कर रहे हैं। सूरज ने सलमान से फिल्म का प्लॉट शेयर कर दिया है और सलमान को ये आईडिया काफी पसंद भी आया है।

sooraj-barjatya-and-salman-khan-reunite-for-another-rajshri-film

सूरज ने बताया कि उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम शुरू कर दिया है और ये एक या दो साल में पूरी भी हो जाएगी। फिल्म हर राजश्री फिल्म जैसी ही है इसमें भी परिवार है और भारतीय मूल हैं।

सूरज ने बताया कि इस फिल्म की तैयारी उन्हें बीच में ही छोड़नी पड़ी क्योंकि उनका बेटा अवनीश अपनी फिल्म के साथ तैयार था। सूरज ने बताया कि 30 साल बाद राजश्री फिल्म्स एक डायरेक्टर लॉन्च करने जा रहा है और ये बड़ी ज़िम्मेदारी है।

इसलिए सूरज ने अपनी फिल्म रोक दी। वहीं अवनीश की फिल्म में सलमान के ना होने पर बात करते हुए सूरज बड़जात्या ने बताया कि सलमान की शुभकामनाएं अवनीश के साथ हैं लेकिन मुझे लगता है कि उसे अपनी कहानी के हिसाब से अपनी उम्र के एक्टर के साथ डेब्यू करना चाहिए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X