सूरज की बेल से जिया भी खुश होगी: जरीना
सोमवार को जिया खान सुसाइड केस में फंसे मुख्य आरोपी सूरज पंचोली को हाई कोर्ट से बेल मिल गयी। पूरे 20 दिन बाद जेल के अंधेरे से निकलकर सूरज घर के उजाले में अपने मां-बाप के बीच पहुंचा है। जिसके लिए उसके पिता आदित्य पंचोली और मां जरीना वहाब ने हाईकोर्ट और ऊपरवाले का शुक्रिया अदा किया है।
पापा आदित्य ने कहा कि आखिरकार सूरज के बेल हुई, इसके लिए मैं तहे दिल से न्यायाधीश के प्रति आभार प्रकट करता हूं क्योंकि अब हमारी उम्मीद टूटने लगी थी। एक पल के लिए तो हमें भी अंदर से डर लगने लगा था।
जरीना ने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद थी कि सूरज गलत नहीं है। मेरे बेटे को काफी कुछ झेलना पड़ा। हमें भी इस स्थिति से गुजरना पड़ा। लेकिन अब हमारा खोया हुआ आत्मविश्वास वापस आ गया है।
जरीना ने कहा कि मात्र 21 साल की उम्र में सूरज ने काफी कुछ देख लिया, आज जब वह जेल के बाहर आ गया है तो जिया खान की आत्मा भी शांत हो गयी होगी। क्योंकि वह भी जानती है कि सूरज ने कुछ भी गड़बड़ नहीं किया है।
मुझे जिया के जाने के बेहद दुख है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि मैं राबिया खान की बात पर भरोसा करती हूं। जिया मेरे बेटे को प्यार करती थी। सूरज के साथ हो रही घटना से वह खुश नहीं होती। यह बेहद व्यंग्यात्मक है कि जिया की मां सूरज को जेल में देखना चाहती थीं बावजूद इसके जिया अवसाद के पलों में सूरज को अपने साथ चाहती थीं।
गौरतलब है कि सूरज को हाईकोर्ट ने 50000 हजार मुचलके पर जमानत दी है। सेशन कोर्ट से जमानत याचिका दो बार खारिज हो जाने के बाज सूरज ने हाईकोर्ट में बेल के लिए अपील की थी जिस पर सोमवार को सुनवाई हुई जिसे हाईकोर्ट ने यह कहकर कि सूरज पहले ही काफी दिन(2o दिन) जेल में रह चुके हैं और पुलिस उनसे पर्याप्त पूछताछ कर चुकी है।
उनके खिलाफ कोई सबूत पेश करने में भी पुलिस नाकाम रही है इसलिए उन्हें जेल में रखने का कोई औचित्य नहीं है, बेल दे दी। सूरज का पासपोर्ट जमा करा लिया है, जिससे सूरज अब भारत छोड़कर बाहर नहीं जा सकते हैं।
मालूम हो अभिनेत्री जिया खान ने 3 जून की रात को अपने घर में फांसी लगा ली थी। जिया की मां राबिया खान ने सूरज पर आरोप लगाया था कि सूरज ने जिया को इस्तेमाल करके छोड़ दिया था जिसकी वजह से जिया ने आत्महत्या की है।
जिया को आत्महत्या के लिए उकसाने का काम सूरज का ही है। दोनों लंबे समय से लिवइनरिलेशन में थे। जिया, सूरज के बच्चे की मां बनने वाली थी लेकिन सूरज ने उसका जबरदस्ती गर्भपात करवा दिया था जिसके कारण जिया काफी डिप्रेशन में चली गयी थी।


Click it and Unblock the Notifications
