सोनू सूद का Whatsapp हुआ बंद, 2 दिन से नहीं कर पा रहे हैं कोई काम, गुस्से में एक्टर ने कंपनी को कह दी ये बात

Sonu Sood's Whatsapp blocked: बॉलीवुड के जाने माने एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) अपने खास अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उन्हें गरीबों का मसीहा भी कह जाता है। एक्टर हमेशा अपनी सदागी भरे अंदाज से फैन्स का दिल जीत लेते हैं। कोरोना काल में एक्टर ने हर जरूरत मंद की मदद की थी। अब देश का बच्चा-बच्चा तक उनका फैन बन गया है। सोनू सूद आए दिनों किसी ना किसी वजह से हेडलाइन में बन ही जाते हैं, लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हुआ है जिसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं। जी हां, एक्टर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है कि उनका व्हाट्सएप 36 घंटों से ब्लॉक है।
सोनू सूद ने लगाई गुहार
सोनू ने फैन्स को अपडेट देते हुए कहा कि क्या हो गया है व्हाट्सएप हजारों लोग मदद के लिए आपके संपर्क कर रहे होंगे। प्लीज मदद करें, मेरा एकाउंट ब्लॉक हो गया है। इसके आगे सोनू कहते हैं कि- मेरा अकाउंट काम नहीं करता दोस्तों जागने का समय आ गया है। 36 घंटे से ज्यादा हो गए जल्दी ही मुझे सीधे मेरे खाते पर संदेश भेजें। सैकड़ों जरूरतमंद लोग मदद के लिए पहुंचने की कोशिश कर रहे होंगे। कृपया अपना मदद दें।
स्क्रीनशॉर्ट किया शेयर
एक्टर ट्विटर एक्स पर लिखते हैं मेरा नंबर व्हाट्सएप पर काम नहीं कर रहा है। मुझे कई बार इस समस्या का सामना करना पड़ है। मुझे लगता है कि आप लोगों को अपनी सेवाओं को अपग्रेड करने का समय आ गया है। इसी के साथ ही एक्टर ने अपने फोन का स्क्रीनशॉर्ट भी शेयर किया है। काम की बात करें तो एक्टर इन दिनों कई प्रोजेक्ट को लेकर बिजी चल रहे हैं। बता दें कि एक्टर फतेह, माधा गज राजा, रामबाण में नजर आने जा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












