..................... फराह खान के जन्मदिन पर सोनू सूद ने दी प्यारी विशज, कहा- तुम मेरी बहन, मेरी फैमिली और सबकुछ हो Sonu Sood Wish to Farah Khan on her birthday says my sister, my family and my everything - Hindi Filmibeat

फराह खान के जन्मदिन पर सोनू सूद ने दी प्यारी सी बधाई, कहा- तुम मेरी बहन, मेरी फैमिली और सबकुछ हो

बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर व डायरेक्टर फराह खान का आज बर्थडे है। जन्मदिन की शुभकामनाएं उन्हें पूरे बॉलीवुड ने दी। इन सभी विशज में सबसे प्यारी शुभकामनाएं एक्टर सोनू सूद ने दी। 9 जनवरी 1965 को मुंबई में जन्मी फराह खान को सोनू सूद ने अपनी बहन और सबकुछ बताया। उनका ये प्यारा मैसेज सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है। लोगों ने जिसे मसीहा का दर्जा दिए वही सोनू सूद एक बार फिर अपने खूबसूरत शब्दों के चलते छाए हुए हैं।

 Sonu Sood

सोनू सूद ने फराह की एक तस्वीर शेयर करते हुए बहुत ही प्यारे शब्दों में विश किया। वह लिखते हैं मेरी दोस्त, मेरी बहन, मेरी फैमिली और मेरी सबकुछ हो आप। आपको जन्मदिन की ढेर साीर शुभकामनाएं। फराह तुम्हारे जैसा कोई नहीं हो सकता है। बहुत सारा प्यार। सोनू सूद के इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर कई फैंस ने पसंद किया। इस पोस्ट पर फराह को भी फैंस ने बर्थडे की शुभकामनाएं दीं।

बता दें हाल में ही सोनू सूद ने अपनी किताब लॉन्च की। आई एम नो मसीहा किताब का नाम था। जिसमें सोनू सूद ने लॉकडाउन में लोगों की मदद करने वाली जर्नी को बयां किया। बता दें लॉकडाउन में गरीबों, मजदूरों और जरूरतमंदों की मदद करने के लिए सोनू सूद को कई अवॉर्ड्स से भी नवाजा चुका है। वह अभी भी लगातार मदद का सिलसिला जारी रखे हुए हैं।

बात करें फराह खान की तो वह 100 से ज्यादा गानों को कोरियोग्राफ कर चुकी हैं तो कई फिल्मों को वह डायरेक्ट कर चुकी हैं। फराह ने फिल्मों में काम बैकग्राउंड डांसर के तौर पर शुरू किया। आज वह इंडिया के सबसे मशहूर कोरियोग्राफर में से एक हैं। वह टॉप स्टार्स को अपने गानों पर नचा चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X