सलमान खान की 'दबंग 3' से ये स्टार हो गए OUT.. अब होगी जबरदस्त नई एंट्री!
दबंग में सोनू सूद और दबंग 2 में प्रकाश राज़ से दमदार टक्कर लेने के बाद.. दबंग 3 में सलमान खान एक नए विलेन से भिड़ते दिखेंगे। जी हां, इस धमाकेदार फिल्म में बतौर विलेन दिखाई देंगे तेलुगु स्टार जगपती बाबू। ये दबंग 3 से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं और माना जा रहा है कि दबंग 3 में इनका किरदार काफी दमदार होने वाला है। इसके साथ ही फिल्म से सोनू सूद को आउट कर दिया गया है।
खास बात है कि दबंग 3 में सोनू सूद की जगह लगभग पक्की मानी जा रही थी। खुद एक्टर ने भी इस ओर कई बार हिंट दिया था। लिहाजा, ऐसे में अचानक ही नए विलेन का फाइनल होना थोड़ी हैरानी वाली बात है। खैर, कोई शक नहीं कि दबंग 3 को इस फ्रैंचाइजी की दो फिल्मों से अलग बनाया जाएगा।

गौरतलब है कि प्रभुदेवा सलमान खान की फिल्म दबंग 3 का निर्देशन करने वाले हैं। फिल्म जल्द ही फ्लोर पर जाने वाली है। प्रभुदेवा ने बताया कि फिल्म के स्क्रिप्ट पर काम पूरा हो चुका है और सलमान को भी स्क्रिप्ट काफी पसंद आई है। प्रभुदेवा ने उम्मीद जताई है दबंग 3 भी दबंग, दबंग 2 की तरह ही हिट होगी।


Click it and Unblock the Notifications











