आईएएस परीक्षा के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग का इंतजाम करेंगे सोनू सूद, बड़ा ऐलान!
अभिनेता सोनू सूद ने जो काम कोरोना काल के दौरान शुरु किया उसको लगातार कर रहे हैं और उनको लेकर काफी चर्चा हो रही है। पिछले साल आईएएस परीक्षा के लिए अपने पहले मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग कार्यक्रम की शानदार सफलता के बाद, अभिनेता सोनू सूद के सूद चैरिटी फाउंडेशन ने डिवाइन इंडिया यूथ एसोसिएशन (DIYA) ने फिर से कुछ ऐसा शुरु किया है जो कि लोगों को काफी मदद करने वाला है।
दरअसल उन्होने साल 2022 के लिए संभवम छात्रवृत्ति का नया सत्र शुरू किया है। इससे आईएएस परीक्षा में बैठने की तैयारी कर रहे सिविल सेवा के उम्मीदवारों को काफी मदद मिलने वाली है।

इस कार्यक्रम की बात करें तो जो भी छात्र चयनित होंगे उनको मेंटरशिप सपोर्ट मिलेगा। सिविल सेवा संस्थानों में मुफ्त ऑनलाइन आईएएस कोचिंग भी इसमें दी जाएगी।
जी हां, ये खबर सामने आने के बाद काफी चर्चा में है और लोगों का कहना है कि सोनू सूद उन छात्रों की मदद कर रहे हैं जो कि इस समस्या से गुजरते हैं कि उनके पास कोचिंग के पैसे नहीं है लेकिन वो प्रतिभावान है।
सोनू सूद एक शानदार कलाकार हैं और लगातार अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीतते रहे हैं। इस वक्त वो अपने कई प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं जो कि साउथ और बॉलीवुड में नजर आने वाले हैँ। इसके अलावा वो सोशल मी़डिया पर लोगों की मदद का ऐलान भी करते दिखते


Click it and Unblock the Notifications











