Sonali Sood Accident: सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद का हाईवे पर बुरा एक्सीडेंट, इस हाल में अस्पताल में भर्ती

Sonu Sood Wife Accident

Sonu Sood Wife Accident: बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के घर से बुरी खबर सामने आई है। सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद का कार एक्सीडेंट हो गया है। सोनू सूद की बीवी के साथ ये हादसा मुंबई-नागपुर समृद्धि हाईवे पर हुआ है जिसमें वो घायल हो गई हैं।

ऐसी है सोनू सूद की पत्नी की हालत

हालांकि, करीबी सूत्रों के मुताबिक, दुर्घटना गंभीर नहीं थी और फिलहाल उनकी हालत स्थिर है, जिसके लिए चिंता की कोई विशेष बात नहीं है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हादसे में सोनू की साली को भी चोटें आई हैं और फिलहाल दोनों का इलाज नागपुर के एलेक्सिस हॉस्पिटल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि सोनू सूद नागपुर पहुंच गए हैं।

सोनू सूद के ऑफिशियल बयान का इंतजार

वहीं करीबियों ने जानकारी दी है कि सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद का एक्सीडेंट हुआ है पर ज़्यादा चिंता की बात नहीं है। फिलहाल और जानकारी का इंतज़ार किया जा रहा है। वहीं अभी सोनू सूद ने पत्नी के साथ हुए हादसे को लेकर कुछ भी ऑफिशियली बयान नहीं दिया है।

लाइमलाइट से रहती हैं दूर

बता दें कि सोनाली सूद काफी हद तक सुर्खियों से दूर रहती हैं, जबकि सोनू सूद फिल्मी पर्दे पर तो हीरो का रोल करते ही हैं वहीं वे जरूरतमंदों की मदद कर रियल लाइफ हीरो भी बन चुके हैं।

कौन है सोनू सूद की पत्नी

सोनू सूद ने 1996 में सोनाली से शादी की थी. वह एक तेलुगु महिला हैं, जो आंध्र प्रदेश की रहने वाली हैं। इस जोड़े के अयान और इशांत नाम के दो बेटे हैं। सोनाली ने नागपुर यूनिवर्सिटी से एमबीए की डिग्री ली है। वह पेशे से एक मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर हैं, सोनू और सोनाली सूद अपनी निजी जिंदगी को लोगों की नजरों से दूर रखना पसंद करते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: sonu sood bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X